विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

58 साल के Salman Khan क्यों हैं अब तक कुंवारे? पिता सलीम खान ने भाईजान की शादी को लेकर खोला बड़ा राज

Published: Tue, 25 Jun 2024 07:59 AM (IST)

Salman Khan 58 साल के हो गये हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। भले ही उनकी जिंदगी ...और पढ़ें

इस वजह से शादी नहीं कर रहे हैं सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
इस वजह से शादी नहीं कर रहे हैं सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. संगीता बिजलानी से शादी करने जा रहे थे सलमान खान
  2. सलमान खान कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को कर चुके हैं डेट
  3. सलमान खान आगामी फिल्म सिकंदर की कर रहे तैयारी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के मोस्ट बैचलर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की जिंदगी में कई लड़कियां आईं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। 90 के दशक में उन्होंने शादी का मन बनाया था। मगर ऐसा नहीं हो पाया था। तब से वह सिंगल हैं। लोगों के मन में हमेशा ये सवाल उठता है कि आखिर सलमान खान शादी क्यों नहीं कर रहे हैं।

आखिरकार अब उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) ने सलमान खान के कुंवारे रहने के राज से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों सलमान ने अभी तक शादी नहीं की और वह कैसी लड़की की तलाश में हैं। 

क्यों शादी नहीं कर रहे सलमान खान?

सलीम खान के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सलमान को छोड़ बाकी सभी शादी कर चुके हैं। मगर सल्लू मियां को अभी तक वैसी लड़की नहीं मिली, जैसी उन्हें तमन्ना थी। सलीम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता बेटे के कुंवारे रहने के बारे में बात कर रहे हैं। सलीम खान ने कहा, "वह आसानी से रिलेशनशिप में आ जाता है, लेकिन शादी करने का साहस उसमें नहीं है।"

यह भी पढ़ें- Sikandar First Look: 'सिकंदर' के सेट से दिखी Salman Khan की पहली झलक, भाईजान का न्यू लुक देख फैंस हुए क्रेजी

Salman Khan

सलमान खान को कैसी चाहिए लड़की?

सलीम खान ने यह भी बताया कि सलमान को कैसी लड़की चाहिए। वह एक ऐसी लड़की चाहते हैं जो घर और उनके बच्चों को संभाले जैसे उनकी मां ने किया था। सलीम ने कहा, "वह बहुत सिंपल नेचर का है और बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाता है। उसे जितनी भी महिलाएं मिली, वह सभी करियर ओरिएंटेड रहीं।" 

View this post on Instagram

A post shared by Miss Naziya. (@naziyapatel3)

सलीम खान ने आगे कहा, "वह चाहता है कि जिस महिला से वह शादी करें, वह अपने पति और बच्चों के प्रति समर्पित हो, ठीक वैसे ही जैसे उनकी मां थी। उसे बच्चों के लिए खाना बनाना चाहिए, उन्हें तैयार होने में मदद करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका होमवर्क हो जाए। हालांकि, आज के समय में यह आसान नहीं है।" इसी वजह से 58 साल के अभिनेता शादी नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sikandar: सलमान खान ने ईद 2025 के लिए कसी कमर, रश्मिका मंदाना के साथ शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग