विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान ने अनुष्का की तारीफ में जानिए क्या कहा!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 19 Mar 2016 12:57 PM (IST)

सलमान खान ने अपनी को-स्टार अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए कहा ,'अनुष्का एक टैलेंटेड अभिनेत्री हैं, उनके साथ काम करके अच्छा लगा।'

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग जल्द ही अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाली है। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। फिल्म के लिए दोनों ने कड़ी मेहनत की है। सलमान ने अपनी को-स्टार अनुष्का की तारीफ में कहा, 'अनुष्का एक टैलेंटेड अभिनेत्री हैं। उनके साथ काम करके अच्छा लगा।'

गुलाम अली दिल्ली में करेंगे 'घर वापसी' का म्यूजिक लॉन्च

सलमान इस फिल्म में हरियाणा के मशहूर रेसलर सुल्तान अली की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं अनुष्का भी पहलवान की भूमिका में सलमान के साथ फिल्म में दो-दो हाथ करती नजर आएंगी। ये पहला मौका है जब दोनों सिल्वर-स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर में दोनों की जोड़ी बेहतरीन नजर आई। अब देखना होगा फिल्म में इनकी जोड़ी दर्शकों को लुभाने में कितनी कामयाब होती है।

वैसे तो सलमान खान अपनी सभी फिल्म में बेहतरीन एंटरटेनर के रोल में नजर आते हैं, लेकिन यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'सुल्तान' उनके करियर की सबसे कठिन फिल्म रही। इस बारे में सलमान ने बताया, 'मैंने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। ये मेरे लिए सबसे कठिन फिल्मों में से एक है।'

'नो एंट्री' के सीक्वल में सलमान की होगी डबल एंट्री, लेकिन...

अली अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' भी इसी मौके पर रिलीज हो रही है। ईद के मौके पर दो दमदार अभिनेता की जबरदस्त भिड़ंत उनकी फिल्मों के जरिए देखने को मिलेगी।