विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमार होने पर कोर्ट नहीं पहुंचे सलमान, पर की शूटिंग!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 24 Apr 2015 11:50 AM (IST)

भले ही बीमारी का हवाला देते हुए अभिनेता सलमान खान हिट एंड रन मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे, मगर बुधवार को बीमार होने के बावजूद फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में हिस्सा लिया। उनके कान में कुछ दिनों से बहुत दर्द है और इसके अलावा उन्हें जुकाम भी हो चुका

News Article Hero Image

श्रीनगर। भले ही बीमारी का हवाला देते हुए अभिनेता सलमान खान हिट एंड रन मामले में कोर्ट नहीं पहुंचे, मगर बुधवार को बीमार होने के बावजूद फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में हिस्सा लिया। उनके कान में कुछ दिनों से बहुत दर्द है और इसके अलावा उन्हें जुकाम भी हो चुका है।

वरुण और श्रद्धा के बीच आखिर चल क्या रहा है?

सलमान इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बीते शनिवार से ही कश्मीर में हैं। इन दिनों वह पहलगाम में शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि यह शूटिंग रविवार को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम के खराब होने के कारण स्थगित हो गई। इसके साथ ही सलमान की तबीयत भी बिगड़ गई। उन्हें जुकाम के साथ-साथ कान में तेज दर्द ने जकड़ लिया।

तो आजकल फिल्में छोड़ ये करने लगी हैं महिमा चौधरी

फिल्म शूटिंग से जुडे लोगों ने बताया, 'सलमान ने दवा के सहारे कान के दर्द पर काबू पाने का प्रयास किया है। इससे थोड़ा आराम मिलने के बाद उन्होंने शूटिंग में हिस्सा लिया। मंगलवार को भी दवा के सहारे वह शूटिंग में शामिल हो पाए थे और आज भी उनहोंने यही किया। सलमान और नवाजुदीन सिद्दकी पर तीन-चार शॉट फिल्माए गए हैं।'