'मैं अपनी शर्ट उतार...' डांस की रिहर्सल नहीं करते Salman Khan, स्टेप्स भूल जाने पर अपनाते हैं खास तरीका
विंदू दारा सिंह ने सलमान खान के डांस स्टाइल का खुलासा किया है, बताया कि भाईजान बिना ज्यादा प्रैक्टिस के भी आसानी से स्टेप्स सीख लेते हैं। ...और पढ़ें
-1782381568618_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) को बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में गिना जाता है। भाईजान की फैन फॉलोविंग उनकी अगली फिल्म का भविष्य तय करती है। इसके अलावा उनके डांस के भी खूब चर्चे होते हैं। सलमान खान को बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में भले न गिना जाता हो, लेकिन एक्टर विंदू दारा सिंह के मुताबिक इसका टैलेंट से कोई खास लेना-देना नहीं है।
सलमान खान नहीं करते डांस प्रैक्टिस
सलमान खान ने ओ ओ जाने जाना' (प्यार किया तो डरना क्या), 'जीने के हैं चार दिन' (मुझसे शादी करोगी) और 'जुम्मे की रात' (किक) जैसे कई ब्लॉकबस्टर गानों में अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया। सुपरस्टार के साथ कई फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए, विंदू ने बताया कि सलमान डांस स्टेप्स की बहुत कम रिहर्सल करते हैं और फिर भी उन्हें बहुत आसानी से परफॉर्म कर लेते हैं।
-1782382115053.jpg)
यह भी पढ़ें- Salman Khan और संजय दत्त के 'जेल' जाने पर घुमा-फिराकर रिपोर्टर ने पूछा ऐसा सवाल, तमतमा उठे Riteish Deshmukh!
मास्टर को देखते ही देने लग जाते टेक
न्यूज 18 के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए विंदू ने कहा कि सलमान में तुरंत कोरियोग्राफी सीखने की नेचुरल आदत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक्टर रिहर्सल के लिए समय दें, तो वह इंडस्ट्री के कई बेहतरीन डांसर्स से भी बेहतर डांस कर सकते हैं। विंदू ने कहा, "वह आते हैं, बैठते हैं और पूछते हैं कि उन्हें क्या करना है। फिर, डांस मास्टर उन्हें स्टेप्स करके दिखाते हैं। वह तुरंत टेक देना शुरू कर देते हैं। दूसरे लोग रिहर्सल में 20 दिन लगाते हैं, वे मुश्किल स्टेप्स की प्रैक्टिस करते हैं और फिर परफॉर्म करते हैं।
उन्होंने आगे कहा- 'सलमान खान बस देखते हैं, प्रैक्टिस नहीं करते। तो सोचिए कि उन्हें यह कितनी आसानी से आ जाता है। उनकी याददाश्त कितनी तेज है और वह कितने टैलेंटेड हैं। अगर वह प्रैक्टिस करें, तो इंडस्ट्री में उनसे बेहतर कोई डांस नहीं कर पाएगा।'
-1782382134983.jpg)
विंदू ने बताया लाइव इवेंट का एक किस्सा
विंदू ने कहा कि सलमान प्रैक्टिस करके कई दिनों तक डांस स्टेप्स नहीं सीखते थे वो सिर्फ ऑन स्पॉट प्रैक्टिस करते हैं। विंदू ने 'मुझसे शादी करोगी' की शूटिंग के दौरान की एक याद भी शेयर की, जब फिल्म की शूटिंग चल रही थी और सलमान को दिल्ली में एक लाइव इवेंट में परफॉर्म करना था। उन्होंने बताया कि कोरियोग्राफर ने लंच ब्रेक के दौरान रिहर्सल के लिए समय मांगा। सलमान ने एक बार कोरियोग्राफी देखी और फिर टीम से जाने के लिए कहा।
खबरें और भी
विंदू ये देखकर बहुत हैरान हुए कि सलमान ने सिर्फ एक बार परफॉर्म किया और इतनी बड़ी ऑडियंस के सामने परफॉर्म करने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने उनसे पूछा,'अगर आप स्टेप्स भूल गए तो?' सलमान ने जवाब दिया कि तब वह बस अपनी शर्ट उतार देंगे।