विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर किंग बनी थी Salman Khan की फिल्म, 10 साल पहले की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

Published: Thu, 09 Jul 2026 11:05 AM (IST)

10 साल पहले सलमान खान की एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसने पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचाई थी।

सलमान खान की ऐतिहासिक फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सलमान खान की ऐतिहासिक फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 10 साल पहले आई थी ये कल्ट मूवी

  2. बदल दिया सलमान खान का करियर

  3. पाकिस्तान में कमाई से उड़ाया था गर्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार के बारे में बात की जाए तो उसमें सलमान खान (Salman Khan) का नाम भी शामिल होता है। 90 के दशक से लेकर अब तक सलमान ने कई शानदार मूवीज के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी मूवीज को दबदबा देखने को मिलता है।

लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि भाईजान की एक फिल्म ऐसी भी रही है, जिसने भारत के अलावा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) के बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।

पाकिस्तान में छाई थी सलमान की ये फिल्म

साल 2016 से पहले भारतीय फिल्मों को पाकिस्तान के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाता था। उस दौरान सलमान खान के करियर की वन ऑफ द बेस्ट फिल्म सुल्तान (Sultan) आई थी, जिसको दुनियाभर के थिएटर्स के साथ-साथ पाकिस्तान में भी रिलीज किया गया। जी हां सुल्तान ही वहीं फिल्म है, जिसने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में गर्दा उड़ाया था और हर किसी को हैरान किया था।

यह भी पढ़ें- Sultan के एक सीन के लिए सलमान खान ने लिए 3 महीने, 10 साल पुराने दृश्य में दिखी थी 'पीक' एक्टिंग

salmankhansultan (1)

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक अली अब्बास जफर और निर्माता आदित्य चोपड़ा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सुल्तान ने वर्ल्डवाइड 623 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 300 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया था।

sultan

ओवरसीज भी सलमान खान की सुल्तान का बंपर कारोबार देखने को मिला था, जिसमें अहम योगदान पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर मूवी की ऐतिहासिक कमाई रही थी।दरअसल 10 साल पहले ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सुल्तान ने पाकिस्तान में पहले दिन करीब 3.5 करोड़ और दूसरे दिन 4.1 करोड़ की कमाई की थी।

sultan (1)

उस समय पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर किसी भी हिंदी फिल्म के लिए ये सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक थी। फिल्म ने पाकिस्तान में लगभग 30 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। मालूम हो कि इस मूवी का कुल बजट 90 करोड़ रुपये था।

पाकिस्तान में कमाई में टॉपर है ये फिल्म

सलमान खान की सुल्तान पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने के मामले में दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। बात की जाए पहली फिल्म की तो उसमें रणबीर कपूर स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू का नाम शामिल होता है, जिसने पड़ोसी मुल्क के बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।

यह भी पढ़ें- मुंबई की बारिश के बीच मानसून का मजा ले रहे हैं Salman Khan, 'मातृभूमि प्रेम' के बीच एक्टर ने दिखाई अपनी फिटनेस