यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान खान ने पापा बनने पर नवाजुद्दीन को दी बधाई
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी अंजलि ने मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया। नवाजुद्दीन दूसरी बार पिता बने हैं। इत्तेफाक से इसी दिन नवाजुद्दीन की भी बर्थ डे आता है। जैसे ही उन्हें खबर मिली की उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है तो वो कबीर खान

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी अंजलि ने मंगलवार को एक बेटे को जन्म दिया। नवाजुद्दीन दूसरी बार पिता बने हैं। इत्तेफाक से इसी दिन नवाजुद्दीन की भी बर्थ डे आता है।
नवाजुद्दीन के बर्थडे पर उनकी पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
जैसे ही उन्हें खबर मिली की उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है तो वो कबीर खान की अगली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग छोड़कर तुरंत पत्नी से मिलने जबलपुर रवाना हो गए।
खबर मिलते ही सलमान खान ने भी अपने को-स्टार को इसकी बधाई दी और कहा, 'गॉड ब्लेस यू'।
इससे पहले भी नवाजुद्दीन की एक 6 साल की बेटी है, जिसका नाम शोरा है।

