Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan के घर पधारे बप्पा, माता-पिता के साथ आरती करके भाईजान ने धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 08:09 AM (IST)

    Ganesh Chaturthi 2025 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी थी और बॉलीवुड गलियारों में भी इसकी धूम देखने को मिली। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने भी अपने परिवार ...और पढ़ें

    सलमान खान ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सलमान खान ने परिवार के साथ मनाई गणेश चतुर्थी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सलमान खान ने सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी
    2. गणेश चतुर्थी में दिखा पूरा खान परिवार
    3. रितेश और जेनेलिया देशमुख भी आए नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब भी गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) आती है तो सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारों के घर भी सेलिब्रेशन शुरू हो जाती है। कुछ सितारे अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाते हैं तो कुछ धूमधाम से बप्पा का स्वागत करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान के घर पर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की गई, जिसकी पहली झलक सामने आई है।

    सलमान खान हर साल अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में इस साल भी उनके घर में यह सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दौरान पूरा खान परिवार मौजूद रहा और उनके करीबी मेहमान भी शामिल हुए। सलमान खान ने घर पर सेलिब्रेट हुई गणेश चतुर्थी की झलक शेयर की है। 

    सलमान खान ने मनाई गणेश चतुर्थी

    सलमान खान ने बीती रात को गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया। क्लिप में अभिनेता बप्पा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। आरती करने के लिए पहले उनके माता-पिता सलीम खान और सलमा आते हैं, फिर सलमान और फिर बारी-बारी से परिवार के सदस्य आते हैं। इस सेलिब्रेशन में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी अपने बच्चों के साथ मौजूद रहे। अभिनेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan कटाने गए थे बाल, कट गया कान, भाईजान के रिएक्शन से पहले ही डर के मारे पसीने से तरबतर हुआ स्टाइलिस्ट

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    एक यूजर ने कहा, "यह शख्स हर धर्म का सम्मान करता है।" एक ने कहा, "भाईजान को प्यार।" एक ने लिखा, "इसीलिए मैं उन्हें बहुत प्यार करता। वह और उनके परिवार सच्चे इंसपरेशन हैं। आई लव यू सलमान।" कुछ लोग उन्हें बॉस बुला रहे हैं।

    खबरें और भी

    सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

    आखिरी बार बड़े पर्दे पर अभिनेता को फिल्म सिकंदर में देखा गया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब वह आगामी फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) की तैयारियां कर रहे हैं जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। यह सच्ची कहानी पर आधारित है। सलमान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह 2020 में हुए इंडो-चाइन वॉर (Indo China War) पर आधारित फिल्म है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan: 37 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं 'भाईजान', 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर ने ऐसे मनाया जश्न