Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dharmendra Death: धर्मेंद्र के जाने से टूटे Salman Khan, भाईजान को अपना तीसरा बेटा कहते थे ही-मैन

    Updated: Mon, 24 Nov 2025 03:24 PM (GMT+05:30)

    Dharmendra Death: अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र के जाने से इस वक्त हरोई बेहद दुखी है। इसी बीच सलमान खान भी अपने चह ...और पढ़ें

    धर्मेंद्र के निधन से टूटे सलमान खान

    धर्मेंद्र के निधन से टूटे सलमान खान

    HighLights

    1. सलमान को अपना तीसरा बेटा मानते थे धर्मेंद्र

    2. कई मौकों पर किया था इस बात का इजहार

    3. धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में नजर आए सलमान खान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra Passes Away) का निधन हुआ है। धर्मेंद्र के जाने से इस वक्त हर कोई सदमे में है। इसी बीच अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) भी अपने खास और अपने अजीज धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे। सलमान गाड़ी में बैठे नजर आए और उनके चेहरे पर उदासी साफ छलक रही थी। सलमान इससे पहले भी जब नवंबर महीने की शुरूआत में धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, तो उस वक्त भी वो सबसे पहले उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे।

     

    धर्मेंद्र और सलमान खान एक बहुत ही क्लोज बॉन्ड शेयर करते थे। अक्सर धर्मेंद्र ने कई मौकों पर ये कहा भी था कि सलमान उनके तीसरे बेटे हैं। इसका एक पुराना वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    धर्मेंद्र ने सलमान को कहा- ये मेरे जैसा है

    दरअसल सलमान खान के शो बिग बॉस में धर्मेंद्र ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी। जिसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। जिसमें धर्मेंद्र ने सलमान को देखकर कहा था कि बिल्कुल मुझ पर गया है तू। ये सुनकर सलमान के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई थी। शायद यही वजह है कि सलमान हमेशा से ही धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल रहे हैं और वो इमोशनल कनेक्शन साफ नजर आया भी था।

     

    जब सलमान को धर्मेंद्र ने बताया अपना तीसरा बेटा

    इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें धर्मेंद्र के साथ बॉबीदेओल नजर आ रहे हैं। क्लिप में धर्मेंद्र को सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए दिखाया गया, जिसमें वह कहते हैं कि,- "वैसे मैं तो कहूंगा, ये मेरा बेटा है। मेरे तीन बेटे हैं - तीनों जज़्बाती है। फिर सलमान खान की ओर देखकर उन्होंने कहा - पर ये मुझ पर थोड़ा ज्यादा गया है। क्योंकि ये मेरी तरह रंगीन मिजाज का है और ठुमके भी लगाता है। उनकी ये बात सुनकर पास में खड़े बॉबी हंसने लग जाते हैं जैसे वो भी इस बात पर एक तरह से सहमति जता रहे हों।

    खबरें और भी

     

    पिछले दिनों जब वह अस्पताल में भर्ती थे तो सलमान उस वक्त साए की तरह वहां मौजूद थे, लेकिन अब धर्मेंद्र के जाने से अब सलमान बेहद दुखी हैं।