विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे Salman Khan और अभिषेक बच्चन, डायरेक्टर ने किया बड़ा ऐलान

Published: Tue, 21 Apr 2026 12:46 PM (GMT+05:30)

सलमान खान और अभिषेक बच्चन 22 साल बाद एक ही फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसकी घोषणा हाल ही में फिल्म के निर्देशक ने खुद की है।

22 साल बाद इस फिल्म में साथ दिखेंगे सलमान-अभिषेक/ फोटो- Instagram

22 साल बाद इस फिल्म में साथ दिखेंगे सलमान-अभिषेक/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) और अभिषेक बच्चन को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। 22 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर बॉलीवुड के 'दबंग' खान और अभिषेक बच्चन एक ही फिल्म में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।

दोनों सुपरस्टार्स के एक साथ आने की खबर पर मुहर किसी और ने नहीं, बल्कि खुद मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'राजा शिवाजी' के डायरेक्टर ने लगाई है। इस बड़े ऐलान के बाद अभिषेक बच्चन का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'राजा शिवाजी' में हुई सलमान खान की एंट्री?

अभिषेक बच्चन तो पहले से ही रितेश देशमुख की इस फिल्म में 'संभाजी शाहजी भोसले' का अहम किरदार निभा रहे हैं। अब हाल ही में 'बिग बॉस मराठी' के मंच पर रितेश देशमुख ने सलमान खान के भी फिल्म में होने का ऐलान कर दिया। उन्होंने मंच पर मराठी में कहा, "अपने सलमान भाऊ इस फिल्म में हैं। बिग बॉस का मंच है और सलमान भाऊ का नाम न लिया जाए, तो क्या फायदा।"

रितेश देशमुख के इस बड़े ऐलान के दौरान अभिषेक बच्चन भी वहीं मंच पर मौजूद थे। सलमान खान का नाम सुनकर अभिषेक ने मुस्कुराते हुए उनके लिए तालियां बजाईं। अभिषेक के इस पॉजिटिव जेस्चर ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है और उनका यह रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 10 साल बाद पूरा हुआ Riteish Deshmukh का बड़ा सपना, 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़े पति-पत्नी

'राजा शिवाजी' में यह किरदार निभाएंगे सलमान

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान फिल्म 'राजा शिवाजी' में शूरवीर 'जीवा महाला' का रोल अदा करेंगे, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे विश्वसनीय और निडर योद्धाओं में से एक थे। इतिहास में इस किरदार का बहुत महत्व है। हालांकि, फिल्म में सलमान खान का यह एक खास कैमियो होने वाला है।

सलमान खान और रितेश देशमुख के कोलैबोरेशन की बात करें, तो इससे पहले भाईजान ने रितेश की सुपरहिट मराठी फिल्म 'लय भारी'  में भी शानदार कैमियो किया था। बता दें कि 'राजा शिवाजी' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

salman khan ritesh deshmukh

इस फिल्म में आखिरी बार साथ दिखे थे सलमान-अभिषेक

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि सलमान खान और अभिषेक बच्चन ने आखिरी बार साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'फिर मिलेंगे' में एक साथ काम किया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके अलावा सलमान खान ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' में भी कैमियो किया था, जिसमें वह एक ट्रक ड्राइवर बने थे।

यह भी पढ़ें- 'बतौर एक्ट्रेस पसंद नहीं करते,' Raja Shivaji में कास्टिंग को लेकर विद्या बालन ने खोला राज