विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने नहीं निभाया वादा

By Edited By:
Updated: Mon, 03 Mar 2014 10:06 AM (IST)

सलमान खान का एक डायलॉग है 'एक बार कमिटमेंट कर दिया तो बस'..दबंग खान बॉलीवुड में अपने वादों को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि वे अपने वादे से मुकर गए या यू कहें कि वे भूल गए।

News Article Hero Image

मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। सलमान खान का एक डायलॉग है 'एक बार कमिटमेंट कर दिया तो बस'..दबंग खान बॉलीवुड में अपने वादों को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि वे अपने वादे से मुकर गए या यू कहें कि वे भूल गए।

पढ़ें : सलमान-अरमान बनेंगे भाई-भाई

सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह सलमान खान को एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचना था, लेकिन वे वहां पहुंचे ही नहीं। बताया जाता है कि सलमान से उनका शेडयूल पूछ कर ही वक्त लिया था, फिर भी सलमान कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और मीडिया के साथ-साथ बाकी मेहमानों को भी तीन घंटे तक उनका इंतजार करना पड़ा।

बताया जाता है कि सलमान उस दिन शहर में ही थे। लेकिन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि इसकी वजह पता नहीं चल पाई है।

पढ़ें : कुछ भी बोल देते हैं सलमान

कार्यक्रम के आयोजकों को कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था कि वे सलमान की अनुपस्थिति की क्या सफाई देंगे। सब इसी उम्मीद से बैठे थे कि भले ही देर से आए, लेकिन सलमान जरूरत आएंगे। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन उन्हें किसी और कार्यक्रम में भी जाना था। तीन घंटे बाद आयोजकों ने ऐलान कर दिया कि सलमान इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।