विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: हनुमान की डबिंग के दौरान इस गाने का नया वर्जन बनाया सलमान ने

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 25 Apr 2017 07:52 PM (IST)

रुचि बताती हैं कि सलमान इस गाने की डबिंग के दौरान पूरी तरह से बच्चों की तरह ही मस्ती कर रहे थे। उनके चेहरे पर हमेशा स्माइल रहती थी।

Exclusive: हनुमान की डबिंग के दौरान इस गाने का नया वर्जन बनाया सलमान ने
Exclusive: हनुमान की डबिंग के दौरान इस गाने का नया वर्जन बनाया सलमान ने

 अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रुचि नारायण की फिल्म 'हनुमान दा दमदार' में सलमान खान हनुमान की भूमिका को आवाज़ दे रहे हैं। इस दौरान ही उन्होंने फिल्म हीरो के अपने गाये गाने को नया कलेवर दे दिया।

रुचि बताती हैं कि सलमान खान के साथ काम करके वह बेहद खुश हैं। यह उनके लिए अब तक की बेस्ट एक्सपीरियंस में से एक है। वजह यह है कि सलमान खान ने फिल्म में उनके फेवरेट किरदार हनुमान को आवाज दी है। रुचि बताती हैं कि सलमान ने इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान जम कर मस्ती की। सलमान जब रिकार्डिंग के लिए आये तो वह बिल्कुल फन मूड में थे। लेकिन अपने काम को लेकर सीरियस भी। जब भी वह ब्रेक लेते थे तो हमेशा ब्रेक में वह एक खास गाना गाते थे. और वह है उनकी फिल्म हीरो का गाना। सलमान फिल्म हीरो के गाना 'मैं हूं हीरो तेरा' की तर्ज पर 'मैं हूं हनुमान तेरा... मैं हूं हनुमान तेरा...' बार-बार दोहराते थे और वहां स्थित सभी टेक्नीशियन सलमान का यह रूप देख कर हैरान थे।

यह भी पढ़ें:खानदान से एक और खान टयूबलाइट में, सलमान की माँ के बाद ये भी जुड़े

रुचि बताती हैं कि सलमान इस गाने की डबिंग के दौरान पूरी तरह से बच्चों की तरह ही मस्ती कर रहे थे। उनके चेहरे पर हमेशा स्माइल रहती थी और माइक पर भी वह खूब एक्टिंग करते और फेशियल एक्सप्रेंशन दे देकर डबिंग कर रहे थे।