Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor की को-स्टार थी अर्जुन रेड्डी के लिए पहली पसंद, संदीप रेड्डी वांगा ने बताया क्यों नहीं बनी बात

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Mon, 03 Feb 2025 10:16 AM (IST)

    साउथ के फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी मूवीज में दिखाए वायलेंस पर अक्सर सवाल खड़े होते हैं। इस बीच ...और पढ़ें

    अर्जुन रेड्डी के लिए पहली पसंद थी ये एक्ट्रेस (Photo Credit- X)
    अर्जुन रेड्डी के लिए पहली पसंद थी ये एक्ट्रेस (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. अर्जुन रेड्डी के लिए पहली पसंद थी ये एक्ट्रेस
    2. संदीप रेड्डी ने सालों बाद किया फिल्म को लेकर खुलासा
    3. इस कारण नहीं मिल पाई थी फिल्म के लिए डेट्स

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा ने 'अर्जुन रेड्डी', 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों से ऑडियंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। डायरेक्टर की फिल्मों में वायलेंस के दिखाए स्तर पर अक्सर बहस होती दिखती है।

    मगर ये बात भी सच है कि दर्शकों को उनकी फिल्मों की कहानी खूब पसंद आती है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों में कास्ट होने का इंतजार कई कलाकारों को रहता है। हाल ही में वो फिल्म थंडेल के एक इवेंट में बतौर गेस्ट पहुंचे थे जहां उन्होंने अपनी मूवी अर्जुन रेड्डी की एक्ट्रेस को लेकर खुलासा किया।

    शालिनी पांडे नहीं ये एक्ट्रेस थी पहली पसंद

    इवेंट में पहुंचे संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि अर्जुन रेड्डी के लिए पहली पसंद शालिनी पांडे नहीं थीं। निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म के लिए पहली पसंद वो एक्ट्रेस थी इंडस्ट्री में अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। हम बात कर रहे हैं साई पल्लवी की। जी हां, निर्देशक अपनी फिल्म में साई को कास्ट करना चाहते थे।

    Photo Credit- IMDb

    इवेंट में उन्होंने खुलासा किया कि वो 'प्रेमम' में साईं पल्लवी के अभिनय को देखने के बाद से ही उनके फैन बन गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में मुख्य भूमिका के लिए पहली पसंद साई ही थी। डायरेक्टर को फिल्म की कास्टिंग के दौरान कई तरह की चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा थी।

    इस वजह से एक्ट्रेस को नहीं कर पाए कास्ट

    Gulte की रिपोर्ट के मुताबिक जब संदीप रेड्डी जब फिल्म के लिए कास्टिंग शुरु की थी तब उन्होंने एक मलयाली एक्टर और कोऑर्डिनेटर को कॉन्टैक्ट किया था। तब उसने निर्देशको सलाह दी थी कि वो साई को कास्ट करने का ख्याल दिमाग से निकाल दें। स्लीवलेस कॉस्टयूम और फिल्म के रोमांटिक सीन में अनिच्छा के कारण उन्हें सलाह दी गई थी कि वह उन्हें कास्ट करने के बारे में ना सोचें। इसके बाद उन्होंने शालिनी को मूवी के लिए फाइनल किया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- अजीब पड़ोसी और छिपकली की दावत, ओटीटी पर देखें थ्रिलर फिल्म, कमाई के आंकड़ों जान रह जाएंगे दंग

    Photo Credit- X

    अर्जुन रेड्डी की कहानी

    अर्जुन रेड्डी एक मेडिकल छात्र की कहानी है जो अपने प्यार, नशे और गुस्से के पीछे सब कुछ बर्बाद कर देता है। फिल्म में रिश्तों की गहराई, भावनात्मक उथल-पुथल, और नशे की लत जैसे गंभीर विषयों को संवेदनशीलता से दिखाया गया है। हिंदी में इसे कबीर सिंह के नाम से बनाया गया और ये हिट फिल्म रही थी जिसमें शाहिद कपूर नजर आए थे।

    Photo Credit- IMDb

    विजय देवरकोंडा के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है अर्जुन रेड्डी मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रेड्डी का बजट लगभग पांच करोड़ रुपये था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    ये भी पढ़ें- 2 साल जेल में गुजार चुकी हैं जया बच्चन की ये बहू, अब ओटीटी की फेमस सीरीज से मचा रहीं बवाल, पहचाना कौन?