Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    28 साल पहले Asha Bhosle और Lata Mangeshkar के मनमुटाव पर बनी थी फिल्म, दीदी से सालों तक गुस्सा रही थीं ताई?

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 01:44 PM (IST)

    करीब तीन दशक पहले आशा भोसले (Asha Bhosle) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के रिश्तों से प्रेरित एक फिल्म बनी थी जिस पर गायिका बहुत नाराज हुई थीं। ...और पढ़ें

    आशा भोसले और लता मंगेशकर पर बनी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    आशा भोसले और लता मंगेशकर पर बनी फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर और आशा भोसले ने दशकों तक संगीत जगत पर राज किया है। दोनों बहनों की आवाज गानों में एक अलग सुकून और जान भर देती थी। हालांकि, सफल करियर के बावजूद आशा और लता के बीच अनबन की अफवाहों ने भी जोर पकड़ा।

    ऐसा कहा जाता है कि लता मंगेशकर और आशा भोसले एक दौर में एक-दूसरे की कॉम्पटीशन बन गई थीं। इसके चलते दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था और उन्होंने काफी समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की। कहा जाता है कि दोनों के मनमुटाव पर एक फिल्म भी बनी जिसका टाइटल साज (Saaz) था।

    क्या थी फिल्म की कहानी?

    28 साल पहले आई साई परांजपे निर्देशित फिल्म में शबाना आजमी, अरुणा ईरानी, जाकिर हुसैन और आयशा धरकर मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी दो बहनों बंसी और मानसी की थी। पिता के निधन के बाद बड़ी बहन फिल्मों में आकर आवाज का जादू बिखेरती है। दोनों के बीच अनबन तब शुरू होती है, जब छोटी बहन भी संगीत जगत में सफल होने लगती है और उसकी शादी एक बुरे आदमी से शादी हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: राष्ट्रीय सम्मान के साथ आशा भोसले की विदाई, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स

    Saaz Movie

    फिल्म पर आशा भोसले का रिएक्शन

    कहा जाता है कि शबाना आजमी ने आशा भोसले का रोल निभाया था, जबकि लता मंगेशकर का रोल अरुणा ईरानी ने निभाया था। जब फिल्मी गलियारों में इसकी चर्चा हुई, तब आशा ने एक इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जताई थी। NDTV के मुताबिक, आशा भोसले ने फिल्म साज को लेकर कहा था-

    खबरें और भी

    यह बिल्कुल भी सच नहीं है। लंबी चोटियों वाली दो महिलाओं को लेना, कुछ घटनाओं को चुनना और उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर तीन घंटे की फिल्म बना देना, यह तो समय की पूरी तरह बर्बादी है।

    वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर्स का कहना था कि यह सिर्फ और सिर्फ फिक्शनल स्टोरी है जिसमें दो बहनों के इंडस्ट्री में पहचान हासिल के जद्दोजहद को दिखाती है।

    यह भी पढ़ें- जब अपना ही गाना सुनकर रो पड़ी थीं Asha Bhosle, स्टूडियो में पसरा सन्नाटा; दिलचस्प है Rekha के उस गीत की कहानी