विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साथ मनाई होली

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 08 Mar 2015 09:03 AM (IST)

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा यूं तो एक-दूसरे को महज अच्छा दोस्त बताते हैं और अपने बीच रोमांस की खबरों से इंकार करते नज़र आते हैं। लेकिन हमें लगता है कि हकीकत कुछ और ही है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों ने होली साथ मनाई है।

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा यूं तो एक-दूसरे को महज अच्छा दोस्त बताते हैं और अपने बीच रोमांस की खबरों से इंकार करते नज़र आते हैं। लेकिन हमें लगता है कि हकीकत कुछ और ही है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों ने होली साथ मनाई है।

जब आलिया ने रिपोर्टर को दिया करारा जवाब!

होली पर दोनों ही एक्टर्स मस्ती के मूड में नज़र आए। रंगों में रंगीं आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं, वहीं सिद्धार्थ पर भी सफेद शर्ट में थे। दोनों ही एक्टर्स के साथ कुछ बच्चे भी होली मनाते दिखे।

कुछ समय पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था, 'मुझे आश्चर्य होता है कि ये बातें आती कहां से हैं कि मैं और आलिया डेट कर रहे हैं।' अब ऐसा होगा तो इससे तो बातों को हवा ही मिलेगी।

तो इंदिरा गांधी बनना चाहती है ये हॉट एक्ट्रेस!

आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू एक साथ किया था। दोनों ही करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में एक साथ नज़र आए थे। आलिया इस फिल्म में ऑन स्क्रीन सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करती भी दिखाईं दी थीं।

जानिए, सेक्सी एब्स के लिए क्या करती है ये एक्ट्रेस