विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के साथ फिल्म बनाएंगे रोहित शेट्टी!

By Edited By:
Updated: Thu, 12 Dec 2013 09:37 AM (IST)

शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस बनाने के बाद निर्माता रोहित शेंट्टी सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने का सोच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खुद भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस बनाने के बाद निर्माता रोहित शेंट्टी सलमान खान को लेकर फिल्म बनाने का सोच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खुद भी रोहित के साथ काम करने को इच्छुक हैं। हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि ये जोड़ी किस फिल्म में साथ काम करेगी।

सूत्रों ने बताया कि रोहित शेंट्टी ने हाल ही में किसी फिल्म के प्रोजेक्ट के लिए करण जौहर से हाथ मिलाया है। इसी फिल्म के लिए सलमान से उनकी बात काफी दिनों से जारी है। अभी फिलहाल रोहित और करण अपने पुराने प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त हैं। रोहित अपनी फिल्म सिंघम-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

पढ़ें : मिल गए सलमान के मम्मी-पापा

बताया जाता है कि सलमान ने अभी तक ये फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ही इसपर काम शुरू कर देंगे। वे फिलहाल अपनी फिल्म किक की शूटिंग में मसरूफ हैं। वैसे कुछ दिनों पहले सलमान ने करण जौहर के साथ फिल्म करने की इच्छा जाहिर की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर