यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर की फिल्म का रिलीज से पहले कारनामा, की ये उपलब्धि हासिल
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पहली ऐसी फिल्म बनी है जिसकी शूटिंग पूरी तरह भारत में हुई है। करण जौहर की ज्यादात ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो गए हैं। उनकी सातवीं फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का टीजर 20 जून को आया था। शाह रूख खान ने करण के 25 साल पूरे होने की खुशी में उनकी फिल्म का टीजर लॉन्च किया था।
करण जौहर ने आखिरी बार किस फिल्म का निर्देशन किया था?
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के डायरेक्टर करण जौहर की यह पहली फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी तरह भारत में की है। उनकी फिल्में अक्सर अपने लोकेशन और सीन से लोकप्रियता पाती है। करण ने आखिरी बार 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था, फिल्म के ज्यादातर सीन ऑस्ट्रिया और पेरिस में शूट किए गए थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका थी। फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय भी नजर आई थी।
क्या है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की खासियत?
करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्मों के ज्यादातर सीन बाहर ही शूट होते है, लेकिन इस बार करण ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की पूरी शूटिंग भारत में की है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, ऊंचागांव, कश्मीर और जैसलमेर में की है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले उनकी किसी भी फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से भारत में नहीं की गई थी।
कितने वर्षों बाद करण जौहर ने किया निर्देशन?
करण जौहर ने आखिरी बार 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी। अब सात वर्षों के बाद करण इस बार अपने फैंस के लिए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रूप में एक नई ग्रैंड फिल्म का तोहफा लेकर आए हैं। गली ब्वॉय के बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। करण की इस फिल्म का टीजर देखकर लग रहा है कि वो एक लंबे समय बाद फैमिली ड्रामा के जॉनर में वापसी कर रहे हैं। वह इसे लेकर काफी उत्साहित है।