विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रीन लहंगा, परांदा, मेहंदी की रात कुछ ऐसी सजी थीं Richa Chadha, अली फजल के साथ दिए नॉटी पोज

By Karishma LalwaniEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2022 09:38 AM (IST)

Richa Chadha Mehendi Ceremony ऋचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस क्यूट कपल के फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब मेहंदी की रात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

Richa Chadha and Ali Fazal Mehendi Pictures. Photo Credit/ Richa Chadha Instagram
Richa Chadha and Ali Fazal Mehendi Pictures. Photo Credit/ Richa Chadha Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Richa Chadha-Ali Fazal Mehendi Pictures: बॉलीवुड इंडस्ट्री के नए नवेले दूल्हे राजा अली फजल और उनकी दुल्हन ऋचा चड्ढा टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही यह कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं। शादी के आउटफिट से लेकर ग्रैंड रिसेप्शन तक, फैंस और पैपराजी को वह हर आउटफिट में कमाल के लगे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

ग्रीन लहंगे में बला की खूबसूरत लगीं ऋचा

नई नवेली दुल्हन ऋचा चड्ढा ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर मेहंदी फंक्शन्स की तस्वीरों को शेयर किया हैं। ऋचा ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा। शेयर की गई तस्वीरें में वह अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करने के साथ ही एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। सबसे पहले बता दें कि इस फंक्शन में ऋचा ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने स्टाइलिश पोनी और हैवी ज्वेलरी के साथ पहना था। लंबी चोटी में परांदा पहने ऋचा पूरी पंजाबी कुड़ी लग रही थीं।

अली फजल के साथ दिए नॉटी पोज

मेहंदी की रात ऋचा पति अली फजल के साथ शरारती और नॉटी अंदाज में पोज देती नजर आईं। कुछ तस्वीरों में कपल एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले निहारते हुए नजर आ रहे हैं। ऋचा और अली, दोनों की शादी की खुशी इन तस्वीरें में साफ ऋलक रही है।

10 साल की डेटिंग के बाद की शादी

फिल्मी और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी दबंग पहचान बनाने वाले ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात पहली बार फिल्म फुक्रे के सेट पर हुई थी।

इस फिल्म में ऋचा एक शांत लड़के के कैरेक्टर में थे, तो ऋचा तेज तर्रार भोली पंजाबन के रोल में नजर आई थीं। करीब 10 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने चार अक्टूबर को शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: Madhuri Dixit Look: दिल चुरा लेगा फेस्टिव सीजन के लिए माधुरी दीक्षित का यह लुक, आप भी कर सकते हैं ट्राई

यह भी पढ़ें: जंजीर' के लिए आखिरी पसंद थे बिग बी, जावेद अख्तर से यह सुनते ही धर्मेंद्र को आया गुस्सा, बोले- काश सीखा होता..