Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माता-पिता बने Richa Chadha और Ali Fazal, कपल ने दी पहले बच्चे के आने की गुड न्यूज

    Updated: Thu, 18 Jul 2024 03:13 PM (IST)

    अली फजल (Ali Fazal) वेब सीरीज मिर्जापुर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सीरीज ने उन्हें खूब भी सफलता दिलाई। तीसरे सीजन में भी एक्टर का दबदबा देखने क ...और पढ़ें

    माता-पिता बने ऋचा और अली, (X Image)
    माता-पिता बने ऋचा और अली, (X Image)

    HighLights

    1. ऋचा-अली ने हाल ही में कराया मैटरनिटी शूट
    2. कपल ने दी माता- पिता बनने की खुशखबरी
    3. ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए दी जानकारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल सातवें आसमान पर हैं। एक्ट्रेस पिछले काफी वक्त से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा बटोर रही थीं। वहीं, अब उन्होंने अपने घर नए मेहमान के आने की खुशखबरी दी है।

    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। वहीं, अब उन्होंने डिलिवरी की जानकारी शेयर की है। इस खबर से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके परिवार वाले भी बेहद खुश हैं।

    बेटी के माता-पिता बने ऋचा और अली

    ऋचा चड्ढा और अली फजल एक बेटी के माता- पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को बच्चे को जन्म दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने गुड न्यूज देते हुए कहा, "हमें ये घोषणा करते हुए बेहद खुश हो रही है कि 16.07.24 को हमारे घर एक स्वस्थ बच्ची ने जन्म लिया है! हमारे परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं!" 

    यह भी पढ़ें- मैंने मुंबई लोकल में देखा...मां बनने के तुरंत बाद काम पर लौटेंगी Richa Chadha, साइन की ये फिल्म

    ऋचा चड्ढा का मैटरनिटी फोटोशूट

    ऋचा चड्ढा और अली फजल के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा था। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा था। ऋचा ने अपनी पोस्ट में लिखा, इतना खूबसूरत प्यार दुनिया में क्या ला सकता है, सिर्फ रोशनी की किरण के? इस प्यार भरे सफर में मेरे हमसफर बनने के लिए अली फजल आपका शुक्रिया। इस जिंदगी और कई अन्य जिंदगियों में, तारों और आकाशगंगाओं के जरिए से... हमारे घर में हमरा फोटोशूट करने के लिए शुक्रिया। हम प्रकाश के योद्धा, करुणा, सहानुभूति, दूसरों को समझने और सबसे बढ़कर प्यार करने वाले बच्चे को जन्म दें। आमीन!"

    View this post on Instagram

    A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

    ऋचा और अली की लव स्टोरी

    ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी फिल्म फुकरे के सेट से शुरू हुई थी। साल 2012 में शूटिंग के दौरान दोनों एक- दूसरे के नजदीक आए थे। इसके बाद ऋचा और अली ने सालों तक डेटिंग की और फिर साल 2022 में निकाह करके एक- दूसरे को हमसफर बना लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डिलीवरी से पहले Richa Chadha ने पति अली फजल संग कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बताया- क्यों बंद किया कमेंट बॉक्स?