विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म 'गंगाजल 2' में प्रियंका का 'दबंग' लुक

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 25 Jul 2015 08:23 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा को अभी तक कई अलग-अलग किरदारों में पर्दे पर देखा जा चुका है। प्रकाश झा की अपकमिंग फिल्‍म 'गंगाजल 2' में प्रियंका एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में प्रियंका बिना मेकअप के नजर आएंगी।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा को अभी तक कई अलग-अलग किरदारों में पर्दे पर देखा जा चुका है। प्रकाश झा की अपकमिंग फिल्म 'गंगाजल 2' में प्रियंका एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रियंका बिना मेकअप के नजर आएंगी। इस फिल्म से जुड़ी प्रियंका की एक फोटो सामने आई है जिसमें वो पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

मनाली में भी होगा कंगना का आशियाना

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में आभा माथुर नाम की एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। खबर है कि इस फिल्म में डायरेक्टर प्रकाश झा खुद विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। सामाजिक विषयों पर फिल्म बनाने के लिए लोकप्रिय निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में अजय देवगन अपराधियों का सामना करते दिखे थे। अब यह देखना है कि प्रियंका के सामने इस फिल्म में कैसी चुनौतियां प्रकाश झा ने पेश की हैं।

'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' के हीरो का हमशक्ल दिल्ली में चलाता है रिक्शा?

वैसे प्रियंका इन दिनों अपने अमेरिकन सीरियल 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका अगले छह महीने अमेरिका में ही बिताएंगी। हालांकि 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग पूरी करने वह कुछ दिनों के लिए इंडिया आ सकती हैं।

प्रियंका को क्वांटिको के लगभग 13 एपिसोड की शूटिंग करनी है। अभी उन्होंने इस सीरियल के सिर्फ एक एपिसोड की शूटिंग की है। सूत्रों की मानें तो अगर क्वांटिकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो इसके एपिसोड बढ़ाए जा सकते हैं। ऐसे में इसके दूसरे पार्ट की तैयारी भी हो सकती है।

देखें, गौहर की बहन निगार ने भी बॉयफ्रेंड से कर ली शादी