यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुला राज, पूजा हेगड़े को कैसे मिली रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो'
'मोहनजो दारो' से मॉडल पूजा हेगड़े बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं] मगर क्या आपको पता है कैसे इस हीरोइन को आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म मिल गई?

मुंबई (जेएनएन)। रितिक रोश्ान की फिल्में अक्सर अपने अलग विषय को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार उनकी फिल्म 'मोहनजो दारो' प्राचीन हड़प्पा सभ्यता पर आधारित है, साथ ही इस फिल्म की हीरोइन को लेकर भी दर्शकों में जरूर दिलचस्पी होगी। 'मोहनजो दारो' से मॉडल पूजा हेगड़े बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और वो खुद भी इस फिल्म को बेहद उत्साहित हैं। मगर क्या आपको पता है कैसे बॉलीवुड की इस नवोदित हीरोइन को आशुतोष गोवारिकर की यह फिल्म मिल गई?
मलाइका लौट आई हैं पति के पास? तस्वीर देख चाैंक जाएंगे आप
तो चलिए आपको बता दें कि इस बात का खुलासा हो चुका है कि पूजा हेगड़े को यह फिल्म कैसे मिली। सामान्य तौर पर अगर कोई फिल्म आशुताेष गोवारिकर की होती है तो हीरो-हीरोइन का चयन भी वो खुद ही करते हैं, मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। पूजा हेगड़े उनकी पसंद नहीं हैं, बल्कि आपको जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि उनका नाम आशुतोष गोवारिकर की पत्नी सुनीता ने सुझाया था।
करिश्मा को इस शख्स के साथ देख भड़क गए थे पूर्व पति, अब दे रहे ये सफाई
दरअसल, सुनीता ने एक कार एड में पूजा हेगड़े को रणबीर कपूर के साथ देखा था और देखते ही उन्हें लग गया कि यह रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट होंगी। अब आशुतोष गोवारिकर भला पत्नी की पसंद को कैसे नापंसद कर सकते थे, वैसे भी वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर जो ठहरीं और इस तरह पूजा हेगड़े को रितिक रोशन के साथ 'मोहनजो दारो' में काम करने का मौका मिल गया।

