विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसलिए एक दिन पहले 'एबीसीडी 2' रिलीज करना चाहते हैं रेमो

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 11 Jun 2015 08:04 AM (IST)

कोरियोग्राफर से डायरेक्‍टर बने रेमो डिसूजा चाहते हैं कि उनकी फिल्‍म 'एबीसीडी 2' 19 जून से एक दिन पहले रिलीज की जाए। रेमो की यह फिल्‍म डांस पर आधारित है और इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने मुख्‍य भूमिकाएं निभाई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा चाहते हैं कि उनकी फिल्म 'एबीसीडी 2' 19 जून से एक दिन पहले रिलीज की जाए। रेमो की यह फिल्म डांस पर आधारित है और इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

मर्जी पेस्तोनजी की जगह लेंगी फराह खान

वैसे अभी तक फिल्म को एक दिन पहले रिलीज करने का निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि यदि 'एबीसीडी 2' को एक दिन पहले रिलीज कर दिया जाता है, इसके कलेक्शन पर काफी प्रभाव पड़ेगा।

आमिर ने प्लूटो के लिए एक बार में कह दी हां

दरअसल, 19 जून से रमजान का पाक महीना शुरू हो रहा है। इस महीने में ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोग फिल्में देखने से परहेज करते हैं। रेमो चाहते हैं कि उनकी फिल्म एक दिन पहले 18 जून को रिलीज हो जाए, ताकि मुस्लिम समुदाय के लोग भी फिल्म का लुत्फ उठा सकें।