विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या रेखा की जगह लेने की कोशिश कर रही हैं सोनम कपूर?

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 06 Nov 2014 10:04 AM (IST)

लगता है कि सोनम कपूर पूरी तरह से बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की जगह लेने की तैयारी में हैं।1980 में आई रेखा की फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक में उनकी जगह लेने वाली सोनम ने अब एक विज्ञापन में भी दिग्गज अभिनेत्री की जगह ले ली है। ये विज्ञापन एक

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है कि सोनम कपूर पूरी तरह से बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की जगह लेने की तैयारी में हैं।1980 में आई रेखा की फिल्म 'खूबसूरत' की रीमेक में उनकी जगह लेने वाली सोनम ने अब एक विज्ञापन में भी दिग्गज अभिनेत्री की जगह ले ली है। ये विज्ञापन एक अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट ब्रांड का है जिसके लिए किया गया विज्ञापन रेखा का सबसे पहला विज्ञापन था।

एक सूत्र ने बताया, ये ब्रांड एक नए विज्ञापन के जरिए अपनी छवि को फिर से ताजा करना चाहता था इसलिए वो इसके लिए एक ताजा चेहरा चाहते थे। बॉलीवुड के कई युवा कलाकारों पर विचार किया गया और सोनम के साथ शुरूआती बातचीत के बाद उन्हें लगा कि सोनम इसके लिए फिट हैं।'

बताया जा रहा है कि सोनम ने विज्ञापन का ऑफर तुरंत स्वीकार कर लिया। एक सूत्र ने बताया, 'उन्होंने हाल ही में एक नए विज्ञापन के लिए शूटिंग की है और इसके लिए अच्छी रकम ली है। उन्होंने रेखा के साथ ही उर्मिला मातोंडकर की भी जगह ली है, जो चॉकलेट के विज्ञापन में साथ थी। ये रेखा का पहला विज्ञापन था और कंपनी उन्हें विज्ञापन में लेकर बहुत खुश थी। हालांकि अब उन्होंने अपने प्रमोशनल प्लान को बदलकर सोनम को साइन कर लिया है।'

पढ़ेंः जब वैनिटी वैन में होती हैं रेखा तो...

पढ़ेंः सलमान को सोनम के साथ रोमांस करने में आई शर्म!