यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Reasi Terror Attack पर फूटा Vishal Dadlani का गुस्सा, जम्मू हमले को लेकर सरकार और अधिकारियों पर साधा निशाना
कंगना रनौत थप्पड़ कांड के बाद विशाल ददलानी एक बार फिर ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने अब रियासी टेरर अटैक को लेकर रिएक्ट किया है और अपना गुस्सा जाहिर किय ...और पढ़ें

HighLights
- रियासी हमले से टूटा विशाल का दिल
- सरकार पर फूटा विशाल का गुस्सा
- विशाल पर सोना महापात्रा का हमला
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। म्यूजिशियन विशाल ददलानी विवादों में घिरे हुए हैं। कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर उन्होंने खूब चर्चा बटोरी। वहीं, अब विशाल ददलानी एक बार फिर ध्यान खींच रहे हैं। उन्होंने अब रियासी टेरर अटैक को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने सीधे तौर पर सरकार और अधिकारियों पर निशाना साधा है।
विशाल ददलानी ने रियासी टेरर हमले में शिकार हुए परिवार को लेकर दुख जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने मामले में सोशल मीडिया को भी घसीटा।
हमले से टूटा विशाल का दिल
विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर रियासी टेरर अटैक से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कैप्शन में कहा, "ये दुनिया एक बीमार जगह है। उन परिवारों के लिए बहुत बुरा महसूस हो रहा है, जिन्होंने अपनों को खो दिया है।"
सरकार पर फूटा विशाल का गुस्सा
सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, "हम सरकार और हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल क्यों नहीं करते है और उन्हें जवाबदेह क्यों नहीं ठहराते? सोशल मीडिया पर हो रही बकवास से इस मामले में क्या मदद मिलेगी भला?"

विशाल पर सोना महापात्रा का हमला
विशाल ददलानी पिछले दिनों कंगना रनौत थप्पड़ कांड को लेकर खूब ट्रोल हुए। उन्होंने एक्ट्रेस को चांटा मारने वाली CISF कर्मी को रोजगार देने की बात कही थी। इसके बाद सिंगर सोना महापात्रा ने उन पर हमला करते हुए उन्हें दोगला बताया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड में कूदे The Kashmir Files डायरेक्टर, मजाक उड़ाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
सोना महापात्रा ने लगाया गंभीर इल्जाम
सोना महापात्रा ने विशाल ददलानी को सपोर्ट करते हुए एक वायरल पोस्ट पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "रियलिटी शो में विशाल ददलानी मोलेस्टेशन के कई आरोपों के आरोपी अनु मलिक के बगल में बैठते थे। जब मेरे जैसे सहकर्मी ने उन्हें खड़े होने, बोलने, रियलिटी शो की इस जहरीली संस्कृति को धक्का मारने में मदद करने के लिए कहा, तो उन्होंने जवाब दिया- 'पैसा कमा कर देश से निकलना है।' मैं आपको बताती हूं कितने अच्छे इंसान हैं।"