Ravi Kishan के मीम्स ने इंटरनेट पर उड़ाया गर्दा, 'बिहारी बाबू' ने पॉडकास्ट से लेकर हॉलीवुड गानों तक में लूटी महफिल
इस वक्त भारतीय एक्टर और पॉलीटिशियन Ravi Kishan ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। यहां देखें उनके 10 मोस्ट वायरल मीम। ...और पढ़ें
-1785844171734_m.webp)
इंटरनेट पर क्यों छाए हैं रवि किशन?
HighLights
इंटरनेट पर क्यों छाए हैं रवि किशन?
सोशल मीडिया पर बने 'मीम किंग'
ये 10 पोस्ट देख हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक्टर और पॉलीटिशियन रवि किशन (Ravi Kishan) छाए हुए हैं। एक्टर और BJP सांसद रवि किशन मीम पेजों के लिए हमेशा काम आने वाले तोहफे की तरह बन गए हैं। पुराने इंटरव्यू से लेकर फिल्मों के भूले-बिसरे सीन और हॉलीवुड के गानों तक, नेटिजन्स ने उन्हें जमकर वायरल कर दिया है।
जब लोगों को लगा कि इंटरनेट पर रवि किशन के मीम्स (Memes) खत्म हो गए हैं, तो एक और पुराना क्लिप फिर से सामने आ गया है। इस बार, एक्टर-पॉलिटिशियन का गालियों पर फिलॉसॉफिकल अंदाज सोशल मीडिया पर खूब हंसा रहा है। इसके साथ ही उनके सिंगिंग का अंदाज, डांस और फिल्म मेकिंग लोगों को खूब गुदगुदा रही है।
50 shades of Ravi Kishan pic.twitter.com/AnKekedZO0
— Naam Mein Kya Hai (@MithilaWaaaaala) August 4, 2026
पॉडकास्ट है सबसे ज्यादा वायरल
पॉडकास्ट में उनकी मौजूदगी ने इस ट्रेंड को और बढ़ाया है। उनके जोश भरे अंदाज में कहानी सुनाने का तरीका, नाटकीय अंदाज में रुकना और अचानक कहे गए मजेदार वन-लाइनर्स शॉर्ट-फॉर्म वीडियो के लिए एकदम सही हैं। इसी वजह से, बरसों पुराने क्लिप्स भी बार-बार सामने आते रहते हैं और ट्रेंड करते रहते हैं।
Ravi Kishan has become the biggest Gen Z sensation now. Good luck beating BJP in 2029 pic.twitter.com/qLpvdlyf8a
— Wren (@wrendom) August 4, 2026
एक पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि आप किसे फॉलो करते हैं- पैसे या पहचान। इस रवि ने जवाब दिया, 'नाम, पैसा फॉलो करता है ब्रदर, आप नाम के पीछे भागो, पैसा खुद आएगा तुम्हारे पास'।
खबरें और भी
ik ravi kishan is a great actor and allat but dude idk why whenever i see him, all i can think of is him dancing on "tohar lehenga utha de remote se" 😭 😭 😭 pic.twitter.com/GAkJtcPa7l
— rick (@chickenalakiev) August 4, 2026
वहीं कुछ लोगों ने रवि किशन के मोस्ट वायरल मीम्स की वीडियो को मिलाकर एक वीडियो पोस्टर कर दिया और उन्हें 'मीम किंग' बताया।
This is still ringing in my head 😭
— Shilpak. (@ugach_kahitarii) July 30, 2026
What have you done Ravi Kishan 🤣 pic.twitter.com/gdl0wXQEOp
रवि किशन की सिंगिंग से लेकर पॉडकास्ट में दिए उनके इंटरव्यू, स्टेज पर किए गए डांस, पार्लियामेंट में दी गई स्पीच, पुरानी फिल्मों की क्लिप्स सबकुछ मिलाकर सोशल मीडिया पर उनके मीम्स की बाढ़ आई हुई है।
> He loss the job
— HolyPun (@HolyPun) August 1, 2026
> Jaldi the Late
> Home from Work
> NEET Akhbaar
> Goat Aiswarya Rai
- The OG Ravi Kishan sir 🥵🔥🤯🙏 pic.twitter.com/fOEcCg9yHf
वायरल होने पर रवि किशन ने किया रिएक्शन
जब रवि किशन से उनके वायरल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं वायरल क्यों हो जाता हूं, रवि किशन अक्सर अपनी इंटरनेट पर मिली लोकप्रियता को मजाक में उड़ा देते हैं। 'मां बहन' के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने कहा था, 'महादेव की कसम, मुझे नहीं पता कि मैं वायरल क्यों हो जाता हूं! मैंने कहा था 'होम फ्रॉम वर्क'। एक दिन कहा, 'जल्दी द लेट'। मैं भी इंसान हूं। लोग मुझे ऐसे देखते हैं जैसे मैं किसी दूसरे ग्रह से आया हूं। आप लोग मुझे वायरल क्यों करते हैं? मुझे नहीं पता'।
And I had asked this question to him during #MaaBehen trailer launch event, hahaha 😝 first time he answered about him going viral and turning into a good meme content! @ravikishann money follows mah brothaaa!!! pic.twitter.com/nXN9KBfK55
— Samina Shaikh 🇮🇳 (@saminaUFshaikh) August 4, 2026
रवि किशन पिछली बार क्राइम कॉमेडी 'मां-बहन' में नजर आए थे जिसमें उनके साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie), आर्यभट्ट का जीरो और खोसला का घोसला 2 (Khosla Ka Ghosla 2) शामिल है।