विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rashmika Mandanna ने विजय देवोरकोंडा के घर बर्थडे सेलिब्रेट करने की खबर पर कहा- इतना मत सोचो बाबू

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 06 Apr 2023 07:27 PM (IST)

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर विजय देवोरकोंडा के घर पर जन्मदिन मनाने की खबर का ...और पढ़ें

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने बुधवार को अपना 27वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर फैंस का जन्मदिन पर बधाई देने के लिए आभार व्यक्त किया था। रश्मिका मंदाना के वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह विजय देवोरकांडा के घर पर थी। इस बात के कयास लगाए जाने लगे।

रश्मिका मंदाना अभिनेता विजय देवोरकोंडा को डेट कर रही हैं  

दरअसल रश्मिका मंदाना को लेकर खबरें हैं कि वह इन दिनों अभिनेता विजय देवोरकोंडा को डेट कर रही हैं और उनके हैदराबाद वाले घर पर रुकी हुई है। वहीं, दोनों को लेकर यह भी खबर आई थी कि दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हो गया था। रश्मिका मंदाना को वीडियो में एक जगह बैठे हुए देखा जा सकता है, जहां दीवारों पर बल्ब लगे हुए हैं। यह विजय देवरकोंडा की वीडियो में नजर आ रही जगह से मिलती-जुलती है।

क्या रश्मिका मंदाना विजय देवोरकोंडा के घर पर रुकी हुई है

इसके चलते लोग इस बात के कयास लगाने लगे कि क्या रश्मिका मंदाना विजय देवोरकोंडा के घर पर रुकी हुई है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने लिखा, 'अइयो डोंट ओवरथिंक इट बाबू।' इसके साथ उन्होंने एक हंसने वाली और दिल की इमोजी पोस्ट की है। उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए है। रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है। वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

वीडियो में रश्मिका मंदाना को व्हाइट स्वेटर पहने देखा जा सकता है

वीडियो में रश्मिका मंदाना को व्हाइट स्वेटर पहने देखा जा सकता है। वहीं, उन्होंने डेनिम जींस पहन रखा है। वह अपने फैंस को डार्लिंग कहकर संबोधित करती नजर आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फैंस की खुशी उनके लिए ज्यादा मायने रखती है। रश्मिका मंदाना ने जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फैंस का आभार व्यक्त किया।

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना को मिशन मजनू में देखा गया था

रश्मिका मंदाना को पिछली बार की सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू में देखा गया था। वह रणबीर कपूर के साथ एनिमल में भी नजर आने वाली है। वहीं, वह पुष्पा 2 द रुल में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अल्लू अर्जुन की अहम भूमिका होगी।