Rashmika Mandanna और विजय देवराकोंडा ने 8 सालों तक क्यों छिपाया रिश्ता? कपल ने शेयर किया 'रिलेशनशिप मंत्र'
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवराकोंडा ने इस साल फरवरी में शादी की और अब एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाए रखने का मंत्र बताया है।
-1791533711228_m.webp)
विजय देवराकोंडा के साथ रिश्ते पर बोलीं रश्मिका?
HighLights
विजय देवराकोंडा के साथ रिश्ते पर बोलीं रश्मिका?
विजय देवराकोंडा संग रिश्ते पर बोलीं एक्ट्रेस
राणाबली में साथ आएंगे रश्मिका और विजय
जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा ने 8 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस साल फरवरी में शादी की। लेकिन इन 8 सालों में उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। अब हाल ही में दोनों ने इस बारे में बात की और बताया कि आखिर क्यों इतने साल उन्होंने अपने रिश्ते को छिपाया?
एक अच्छे रिश्ते के लिए क्या जरूरी?
एक अच्छे रिश्ते के लिए लोगों की अपनी अलग-अलग प्राथमिकताएं हो सकती हैं। 'पुष्पा' और 'एनिमल' फिल्मों की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक अच्छे रिश्ते के लिए एक-दूसरे से बातचीत सबसे महत्वपूर्ण मानती हैं। रश्मिका का कहना है, मेरे लिए रिश्तों में बातचीत सबसे जरूरी चीज है। दोनों के बीच जो कुछ भी है, उस पर खुलकर बातचीत करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'मैं रोने लगी थी...' 'गीता गोविंदम' के सेट पर Rashmika पर चिल्लाए थे विजय देवराकोंडा, बताया पहली मुलाकात का किस्सा
अगर कोई समस्या है तो भी हम बातचीत करके उसका समाधान निकाल सकते हैं। रिश्तों के बीच ऐसी कोई समस्या ही नहीं होती है, जिन्हें सुलझाया न जा सके। बस सोच यह होनी चाहिए कि हम इस समस्या के बीच साथ हैं तो उसका समाधान भी मिलकर निकालते हैं।
-1791534148303.webp)
नेशनल क्रश बुलाए जाने पर क्या बोलीं रश्मिका?
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को उनके फैंस ने नेशनल क्रश का खिताब भी दिया है। इस पर उनका कहना है कि मेरे शुभचिंतक ऐसी ही चीजों से बताते हैं कि वे मुझे प्यार करते हैं। जब तब उनका प्यार मेरे साथ है, मैं खुश हूं। फिर उनका प्यार मुझे चाहे किसी भी रूप में किसी भी तरह से मिले, मुझे वो खुशी ही देता है।
आज वे मुझे नेशनल क्रश (National Crush) के नाम से बुलाते हैं, कल हो सकता है कि वे राशि क्रश के नाम से बुलाएं। उनका प्यार किसी भी रूप में हो सकता है, मैं तो बस इसे एंजॉय करती हूं।
-1791534190419.webp)
8 सालों तक क्यों छिपाया रिश्ता?
रश्मिका और विजय ने यह बताया कि आखिर 8 सालों तक उन्होंने इस रिश्ते को सीक्रेट क्यों रखा? उन्होंने कहा कि यह हमारी पर्सनल लाइफ है और हमें लगता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल अलग-अलग हो तो बेहतर होता है। कपल का मानना है कि उनका रिश्ता अपने जीवन के लिए है ना कि किसी के एंटरटेनमेंट के लिए। विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी 2026 को शादी की थी।
-1791534211993.webp)
रश्मिका का वर्कफ्रंट
रश्मिका मंदाना पिछली बार कॉकटेल 2 में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (kriti Sanon) ने काम किया था।
वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो आगामी दिनों में फिल्म राका (Raaka) में एक बार फिर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ नजर आएंगी। जिसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा वे इस वक्त अपने हसबैंड और एक्टर विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ अपकमिंग फिल्म राणाबली (Ranabaali) का प्रमोशन कर रही हैं।
