विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 की सफलता के बीच Ranveer Singh के गले की फांस बनी Don 3, 10 करोड़ लौटाने के बाद भी फंसा पेंच?

Published: Wed, 22 Apr 2026 05:04 PM (IST)

रणवीर सिंह के फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन-3' अब सिर का दर्द बन चुकी है। खबर है कि 'धुरंधर 2' ...और पढ़ें

रणवीर सिंह के लिए मुसीबत बनी डॉन 3/ फोटो- Instagram

रणवीर सिंह के लिए मुसीबत बनी डॉन 3/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह एक तरफ जहां अपनी हालिया ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' के वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये कमाने का जश्न मना रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके बहुचर्चित 'डॉन 3' विवाद को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।

खबरें आ रही थीं कि रणवीर ने फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के इस विवाद से खुद को दूर करने का रास्ता ढूंढ निकाला है। लेकिन क्या वाकई दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है? आइए जानते हैं पूरी सच्चाई:

'डॉन 3' का पूरा साइनिंग अमाउंट लौटाएंगे रणवीर?

हाल ही में एक वेब पोर्टल ने यह दावा किया था कि रणवीर सिंह 'डॉन 3' के लिए मिले लगभग 10 करोड़ रुपये के साइनिंग अमाउंट को एक्सेल एंटरटेनमेंटको वापस करने के लिए राजी हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाना चाहते थे, जिसकी वजह से वह मेकर्स को अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' (Pralay) में हिस्सेदारी भी देने वाले थे, लेकिन अब सामने आया है कि ये दावे बिल्कुल झूठे हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह कंफर्म किया है कि यह मामला अभी तक सुलझा नहीं है और जस के तस बना हुआ है। अभी तक रणवीर सिंह और फरहान अख्तर मिलकर इसका कोई पक्का समाधान नहीं निकाल पाए हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में इसका कोई न कोई हल जरूर निकल जाएगा। फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच इस मामले को सुलझाने की प्रक्रिया शुरुआती दौर में है और बात अभी तक फाइनल नेगोशिएशन  तक नहीं पहुंची है।

 

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने छीनी शाह रुख खान की गद्दी, इस देश में भी कमाई में नंबर-1 बनी Dhurandhar 2

ranveer singh don 3 (1)

कैसे शुरू हुआ 'डॉन 3' को लेकर यह पूरा विवाद?

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि निर्देशक फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर अगस्त 2023 में रणवीर सिंह की फिल्म 'डॉन 3' का एक छोटा सा टीजर शेयर किया था। इस टीजर के बाद, आइकॉनिक फ्रेंचाइजी से शाहरुख खान को रिप्लेस करने पर मेकर्स और रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

इसके बाद जब फिल्म से रणवीर सिंह के एग्जिट की खबरें आईं, तो ऐसा दावा किया गया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट अभिनेता से मुआवजे के तौर पर लगभग 40 करोड़ रुपये की मांग करने पर विचार कर रहा है। मेकर्स ने इसके पीछे प्री-प्रोडक्शन से जुड़े भारी खर्चों और शूटिंग शेड्यूल में आई रुकावटों का हवाला दिया था।

ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के बीच कुछ 'क्रिएटिव डिफरेंस'  पैदा हो गए थे। कहा जा रहा था कि अभिनेता फिल्म की स्क्रिप्ट और डायरेक्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे। जैसे-जैसे यह दिक्कत बढ़ी, अफवाहें उड़ीं कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत में मध्यस्थता  करने के लिए हस्तक्षेप किया है। यह भी कहा गया कि बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच 'पीसमेकर' की भूमिका निभाई है। हालांकि, बाद में आमिर खान की टीम ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 1800 करोड़ी फिल्म का टूटेगा घमंड? 'धुरंधर 2' की नहीं थम रही कमाई की सुनामी