Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चेहरा छुपाकर हंसल मेहता के ऑफिस पहुंचे Ranveer Singh, पैप्स से नहीं की बातचीत; अब आएगी 'प्रलय'?

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 05:04 PM (IST)

    रणवीर सिंह को हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ हंसल मेहता के ऑफिस से निकलते देखा गया, जिससे फैंस के बीच अटकलें तेज हो गई कि एक्टर किस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सितारे इस समय बुलंदियों पर हैं। धुरंधर (Dhurandhar) के बाद से ही सुपरस्टार की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल आ रहा था कि एक्टर अगली किस फिल्म में नजर आएंगे। हम आपके लिए इसी को लेकर एक अपडेट लाए हैं।

    कल रात, रणवीर सिंह को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ बांद्रा में हंसल मेहता के ऑफिस से निकलते हुए देखा गया। यह क्लिप वायरल हो गई और फैन्स अंदाजा लगा रहे कि यह उनकी आने वाली फिल्म 'प्रलय' (Pralay) को लेकर हो रही बातचीत है। इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Ranveer Singh ने ठुकराई वो ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने चमकाई थी Shahid Kapoor की किस्मत, कमाई से रचा था इतिहास

    रणवीर ने चेहरे पर लगाया मास्क

    हालांकि रणवीर सिंह पैपराजी से बातचीत करने के लिए नहीं रुके और ना ही कैमरे के लिए पोज किया। इस दौरान उन्होंने काले कपड़ों पहने हुए थे और चेहरे को मास्क से ढक रखा था। वह सीधे अपनी कार की ओर चले गए।

    WhatsApp Image 2026-06-24 at 5.03.21 PM

    जल्द ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई, जिसमें एक व्यक्ति ने कहा,'यह 'प्रलय' के लिए है।' एक और यूजर ने लिखा,'हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर देखा गया। क्या हम उनके जन्मदिन पर 'प्रलय' के बारे में किसी घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं?' अन्य यूजर्स ने लिखा,'प्रलय' की मीटिंग्स' और हमें उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।'

    खबरें और भी

    फरहान अख्तर ने दर्ज करवाई थी शिकायत

    'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह, फरहान अख्तर की 'डॉन 3' से अचानक बाहर होने को लेकर विवादों में घिर गए। फिलहाल एक्टर लाइमलाइट से दूर है और इस मामले में उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' ने लास्ट मिनट में डॉन 3 छोड़ने पर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कॉपरेशन का निर्देश जारी किया। यह निर्देश तब जारी किया गया जब प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने एक्टर के खिलाफ 45 करोड़ रुपये के नुकसान का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई।

    यह भी पढ़ें- वीडियो रिलीज के लिए तरस रहा Dhurandhar 2 का सैड सॉन्ग, 4 घंटे की फिल्म में भी नहीं मिली थी जगह