Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Salman Khan की 'जय हो' की बच्ची संग इश्क फरमाने चले Ranveer Singh, हॉलीवुड एक्ट्रेस संग की तुलना

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 09:56 PM (IST)

    रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 4 मिनट के इस मूवी के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। सारा अर्जुन और रणवीर की केमिस्ट ...और पढ़ें

    20 साल छोटी सारा संग इश्क लड़ाएंगे रणवीर सिंह/ फोटो- Instagram

    20 साल छोटी सारा संग इश्क लड़ाएंगे रणवीर सिंह/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. रणवीर सिंह से इतनी छोटी हैं सारा अर्जुन

    2. एक थी डायन से लेकर जय हो तक में किया काम

    3. रणवीर ने सारा की हॉलीवुड एक्ट्रेस से की तुलना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' (Dhurandhar) के ट्रेलर ने आते ही Youtube पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। इन चारों सुपरस्टार्स को एक साथ फिल्म में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

    हालांकि, इस फिल्म की एक और कैरेक्टर हैं, जो लोगों का दिल जीत रही हैं। वह हैं सारा अर्जुन (Who Is Sara Arjun)। 'धुरंधर' में सारा अर्जुन अभिनेता रणवीर सिंह संग रोमांस करते दिखेंगी। दोनों की उम्र में कितना अंतर है और सलमान खान की फिल्म में था सारा का किरदार, चलिए आपको बताते हैं। 

    सलमान खान की फिल्म में था ये किरदार 

    सारा अर्जुन मुख्य रूप से तमिल और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री हैं। वह एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं, जिन्हें आप कई फिल्मों में देख चुके हैं। सारा ने अपने करियर की शुरुआत साल बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वह 6 साल की उम्र में फिल्म 404 में नजर आई थीं, जो पर्दे पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने देवा तिरुमगल नामक फिल्म में काम किया। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar Cast Fees: रणवीर सिंह के नाम कटा सबसे बड़ा चेक, संजय दत्त-आर माधवन समेत बाकी कलाकारों ने लिए इतने करोड़

    साल 2013 में वह फिल्म 'एक थी डायन' में नजर आईं। इसके बाद उन्हें 2014 में सलमान खान संग फिल्म 'जय हो' में काम किया, जिसमें वह स्कूल गर्ल बनी थी। रणवीर सिंह संग रोमांस फरमाने से पहले वह ऐश्वर्या राय की 'जज्बा' और सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

    खबरें और भी

    sara arjun

    रणवीर सिंह से इतनी छोटी हैं सारा अर्जुन 

    रणवीर सिंह संग सारा अर्जुन की ये बतौर युवा अभिनेत्री पहली फिल्म है। दोनों की उम्र में तकरीबन 20 साल का फासला है। हालांकि, दोनों की केमिस्ट्री देखकर ट्रेलर में उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।

    मुंबई में जब फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, तो रणवीर सिंह ने सारा की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, "सारा में एक अलग टैलेंट हैं, जो आपको जल्द पता चलेगा। कुछ लोग बस एक बच्चे की तरह प्रतिभाशाली होते हैं। एक बार ऐसा लगा कि डकोटा फैनिंग हॉलीवुड से आई है। सारा इस बात का साक्षात प्रमाण हैं कि आप हजारों कैंडिडेड को पीछे छोड़कर उस पोजिशन को हासिल कर सकते हो। सारा को 1300 लोगों में से इस भूमिका के लिए चुना गया है। 

    sara arjun1

    सारा अर्जुन फिल्म धुरंधर में 'सिमरन' का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म में उनका किरदार क्या है, इसका खुलासा तो आदित्य धर 5 दिसंबर को ही करेंगे। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar के ट्रेलर में लास्ट 1 मिनट ने मचा दिया हंगामा, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिव्यू