8 साल छोटी हीरोइन संग 'प्रलय' लाएंगे Ranveer Singh, धुरंधर के बाद नई हीरोइनों पर बाजीराव का दांव?
धुरंधर के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आगामी फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। वह फिर से बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाने के लिए ऐढ़ी चोटी का दम लगा रह ...और पढ़ें

रणवीर सिंह ने इस एक्ट्रेस को प्रलय में किया कास्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पद्मावत और सिम्बा के बाद गली ब्वॉय और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ही दो फिल्में थीं जो हिट रही थीं। इसके अलावा सर्कस, जयेशभाई जोरदार और 83 मूवीज बुरी तरह पिटी थीं। अब धुरंधर से रणवीर की किस्मत पलट दी है। इस फिल्म में उन्होंने किसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया था। उन्होंने 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) के साथ स्क्रीन शेयर किया जिन्होंने बतौर लीड बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
सारा अर्जुन के बाद अब रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म में भी नई हीरोइन पर दांव लगा रहे हैं। उन्होंने बी-टाउन की ए-लिस्टर एक्ट्रेसेस को छोड़कर साउथ की हसीना के साथ रोमांस करने का फैसला किया है। यही नहीं, उन्होंने खुद जाकर एक्ट्रेस को अपनी फिल्म में काम करने के लिए राजी करवाया।
कल्याणी प्रियदर्शन लाएंगी प्रलय!
यह अदाकारा लोका चैप्टर 1 चंद्रा की एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) हैं जो मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा रही हैं। कल्याणी ने हृदयम, हैलो और मानाडू जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है। अब वह रणवीर सिंह की आगामी फिल्म प्रलय (Pralay) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
रणवीर सिंह ने खुद किया कल्याणी को राजी!
रणवीर सिंह अपने प्रोडक्शन के बैनर तले प्रलय मूवी बना रहे हैं जिसमें उन्होंने अपने अपोजिट कल्याणी प्रियदर्शन को कास्ट करने का फैसला किया है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खुद एक्टर ने कल्याणी को फोन करके उन्हें यह फिल्म करने के लिए राजी करवाया है। उन्होंने कल्याणी को फोन किया और लंबी बातचीत के बाद आखिकरकार एक्ट्रेस फिल्म करने के लिए राजी हुईं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Pralay: रणवीर सिंह की 'प्रलय' में होगी इस हीरोइन की एंट्री ? फिल्म में 'धुरंधर' एक्टर को देगी टक्कर
कब से शुरू होगी प्रलय की शूटिंग?
प्रलय जॉम्बी थ्रिलर जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और कल्याणी उनकी पत्नी की भूमिका निभा सकती हैं। समीर नायर और हंसल मेहता द्वारा को-प्रोड्यूस की गई यह फिल्म अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि कल्याणी अभी मुंबई में हैं। वह अभी डील फाइनल करने और मेकर्स के साथ अपनी डेट्स तय करने की प्रोसेस में हैं।
नई हीरोइनों पर रणवीर सिंह का दांव?
कल्याणी की प्रलय में कास्टिंग के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या रणवीर सिंह टॉप एक्ट्रेसेस को छोड़ नई हीरोइन पर दांव लगा रहे हैं। सारा अर्जुन के साथ उनकी जोड़ी काफी सराही गई थी। अब देखना होगा कि कल्याणी के साथ उनकी लव बॉन्ड बड़े पर्दे पर कैसा दिखता है।