विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranveer Singh के सामने 'प्रलय' बनकर तहलका मचाएगी साउथ की हसीना, खतरनाक एक्शन से थर्राएगा सिनेमाघर

Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:54 AM (IST)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की प्रलय (Pralay) में साउथ की हसीना मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म में उनका भी तगड़ा रोल होगा।

प्रलय में रणवीर सिंह संग धमाल मचाएंगी एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

प्रलय में रणवीर सिंह संग धमाल मचाएंगी एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में एक नाम रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म प्रलय (Pralay) भी है। इस फिल्म में धुरंधर स्टार साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा धमाल मचाएंगी।

यह अदाकारा कोई और नहीं, फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी और साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) हैं। वह फिल्म का हिस्सा हैं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

रणवीर सिंह संग दिखेंगी साउथ एक्ट्रेस

साउथ सिनेमा में धमाल मचाने के बाद कल्याणी प्रियदर्शन हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। मलयालम सिनेमा में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'लोकाः चैप्टर 1 चंद्र' का हिस्सा रहीं कल्याणी फिल्म प्रलय में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी।

इंटरनेशनल स्टंट मास्टर्स सिखाएंगे एक्शन

इस बड़े बजट की जॉम्बी थ्रिलर में कल्याणी मुसीबत में फंसी हीरोइन की भूमिका निभाने के बजाय खतरनाक एक्शन सीक्वेंस करती दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए इंटरनेशनल स्टंट मास्टर्स और एक्शन कोआर्डिनेटर्स बुलाए गए हैं, जो रणवीर सिंह को भी एक्शन की ट्रेनिंग देंगे। इससे मालूम पड़ता है कि मेकर्स फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

Kalyani Priyadarshan

अगस्त से शुरू होंगी फिल्म की शूटिंग

प्रलय के निर्माताओं ने फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काफी समय लगाया है। इसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू हो सकती है। रणवीर दिवाली तक पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगे, जिसके बाद वह पितृत्व अवकाश लेंगे। रणवीर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। 

कल्याणी प्रियदर्शन की आगामी फिल्में

प्रलय के अलावा कल्याणी प्रिदर्शन आगामी फिल्म लोका चैप्टर 2, जेनी, मार्शल फिल्मों में भी नजर आएंगी। बात करें प्रलय की तो धुरंधर के बाद जॉम्बी थ्रिलर प्रलय में रणवीर सिंह पहली बार अलग किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन जय मेहता (Jai Mehta) कर रहे हैं। फिलहाल, फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh की नाक में दम करने को तैयार हैं Kartik Aaryan, एक्टर की 'प्रलय' के लिए खड़ी करेंगे बड़ी मुसीबत?

यह भी पढ़ें- जो न कर पाए Prabhas...वह करके बॉक्स ऑफिस पर 'प्रलय' लाएंगे रणवीर सिंह, Dhurandhar 2 के बाद फिर होगा मैजिक?