विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone की इस कामयाबी पर गर्व महसूस करते हैं Ranveer Singh, बोले- 'वह शाम बहुत अद्भुत थी'

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Mon, 26 Jun 2023 03:22 PM (IST)

Ranveer Singh On Deepika Padukone बी-टाउन के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई ...और पढ़ें

Ranveer Singh feels proud to see his wife Deepika Padukone unveil FIFA World Cup trophy
Ranveer Singh feels proud to see his wife Deepika Padukone unveil FIFA World Cup trophy

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh On Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कई मौकों पर भारत को गौरवान्वित महसूस कराया है। चाहे ऑस्कर हो या फिर फीफा वर्ल्ड कप, दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट किया है। पिछले साल दीपिका को फीफा वर्ल्ड कप (FIFA WC 2022 Final 2022) की ट्र्रॉफी का अनावरण करने का मौका मिला था, जो किसी बड़ी अचीवमेंट से कम नहीं है। हाल ही में, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी पत्नी की तारीफ की है।

दीपिका पादुकोण जब वर्ल्ड कप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण कर रही थीं, उस वक्त स्टेडियम में रणवीर सिंह भी मौजूद थे, जो खुद उस पल को एन्जॉय कर रहे थे। रणवीर ने पोस्ट शेयर कर फीलिंग्स शेयर की थीं कि वह अपनी पत्नी पर गर्व महसूस करते हैं। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में भी उन्होंने अपनी पत्नी को मिले इस सम्मान पर गर्व महसूस किया है।

दीपिका पर गर्व महसूस करते हैं रणवीर सिंह

ईटाइम्स को दिए एक हालिया इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि कतर में आयोजित हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 उनके लिए काफी खास था। रणवीर खुद भी फुटबॉल के दीवाने हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपनी पत्नी को स्टेडियम पर भारत को रिप्रेजेंट करते हुए देखा तो उन्हें बहुत खुशी हुई। एक्टर ने कहा-

"अपनी पत्नी के साथ वहां मौजूद होकर मुझे बहुत खुशी हुई। जिस प्लेयर इकर कैसिलस (स्पेनिश कीपर) को मैं इतना एडमायर करता हूं और उनके साथ दीपिका को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करते हुए देखना वाकई गर्व की बात है। वह शाम बहुत अद्भुत थी। मैं बहुत धन्य हूं।"

WC में न पहचाने जाने पर रणवीर ने क्या कहा?

वर्ल्ड कप में पूर्व रेसर और कमेंटेटर मार्टिन ने रणवीर सिंह को पहचानने से इनकार कर दिया था और उनसे उनके बारे में पूछा था। तब एक्टर ने उन्हें अपना इंट्रोडक्शन दिया था। इसी इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उन्हें बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा। जो उन्हें नहीं जानते हैं, उन्हें खुद के बारे में बताने में उन्हें थोड़ी भी झिझक महसूस नहीं होती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। वहीं, दीपिका 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में बिजी हैं।