Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बाप बन गया रे', Ranveer Singh बेटी का पिता बनने के बाद पहली बार हुए स्पॉट, पैप्स से शेयर की खुशी

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 07:41 AM (IST)

    Ranveer Singh और Deepika Padukone अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज का आनंद ले रहे हैं। 6 साल तक बतौर कपल लाइफ गुजारने के बाद अब उनकी जिंदगी में एक प्या ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह ने पिता बनने की खुशी की जाहिर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रणवीर सिंह ने पिता बनने की खुशी की जाहिर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 8 सितंबर को पिता बने थे रणवीर सिंह
    2. दीपिका पादुकोण ने बेटी को दिया था जन्म
    3. रणवीर ने नहीं दिखाया बेबी का चेहरा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के पावर कपल कहलाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब माता-पिता बन गए हैं। पैरेंट्स बनने के बाद से ही कपल का पूरा ध्यान अपनी बच्ची पर है।

    मां बनने के बाद अभी तक रणवीर या दीपिका पादुकोण में से किसी ने भी बच्ची की झलक नहीं दिखाई है और ना ही उसका नाम रिवील किया है। दीपिका भी लाइमलाइट से दूर हैं। दूसरी ओर रणवीर को भी पिता बनने के करीब 22 दिन बाद किसी इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया।

    इवेंट में शामिल हुए थे रणवीर

    बीती शाम को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने आलीशान घर एंटीलिया में यूनाइटेड इन ट्रायम्फ कार्यक्रम आयोजित किया था, जो ओलंपियन और पैरालिंपियन की सफलता का जश्न मनाने के लिए होस्ट किया गया। इस इवेंट में रणवीर सिंह भी शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने पिता बनने की खुशी जाहिर की। 

    यह भी पढ़ें- अपनी लिटिल प्रिंसेस को गोद में लिए अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं Deepika Padukone, बेटी को निहारते दिखे रणवीर सिंह

    पिता बनने पर रणवीर ने जाहिर की खुशी

    रणवीर सिंह ब्लैक-पैंट सूट और शर्ट पहने स्टाइलिश अवतार में इवेंट में शामिल हुए। ब्राउन चश्मा और लंबे बाल व दाढ़ी-मूछ में वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी आंखों ने खींचा, जो पिता बनने की बधाइयों से चमक उठी थीं। फोटो खिंचवाने के बाद अभिनेता ने पैपराजी से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "बाप बन गया रे।" उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्में

    पर्सनल लाइफ में एक नई शुरुआत करने के बाद रणवीर सिंह प्रोफेशनल लाइफ में भी अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं। इनमें से एक सिंघम अगैन (Singham Again) है जो इसी साल दिवाली पर रिलीज हो रही है। साथ ही वह फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 (Don 3) में भी नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े- दिन भर क्या करती है Baby? न्यू मॉम Deepika Padukone ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया अपडेट