Pakistan में नंबर-1 बनी रणवीर सिंह की धुरंधर, प्रोड्यूसर ने Sholay से की फिल्म की तुलना
थिएटर्स के बाद हाल ही में फिल्म धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। बैन के बावजूद रणवीर सिंह स्टारर ये स्पाई थ्रिलर पाकिस्तान में ...और पढ़ें

धुरंधर का पाकिस्तान में कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
पाकिस्तान में खूब देखी जा रही है धुरंधर
गल्फ कंट्री में बैन है रणवीर सिंह की मूवी
धुरंधर की प्रोड्यूसर ने सक्सेस पर खुलकर बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे अपनी फिल्म की अपार सफलता से काफी खुश हैं। जिस तरह से थिएटर्स के बाद ओटीटी पर इस मूवी को प्यार मिल रहा है, उसको लेकर ज्योति ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे बेहद खास उपलब्धि बताया है।
इसके अलावा जियो स्टूडियोज की चैयरमैन ज्योति देशपांडे ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि फिल्म धुरंधर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में नंबर-1 बन गई है। साथ ही उन्होंने हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म शोले से अपनी मूवी की तुलना की है। आइए जानते हैं कि ज्योति ने क्या-क्या कहा है।
पाकिस्तान में नंबर-1 धुरंधर
मालूम हो कि बड़े पर्दे पर रिलीज से पहले धुरंधर का गल्फ कंट्री में बैन कर दिया गया था, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, ओमान, सउदी अरब और कतर के नाम शामिल रहे। इसके अलावा पाकिस्तान भी निर्देशक आदित्य धर की ये मूवी थिएटर्स में रिलीज नहीं हुई थी। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद इसे पाकिस्तान में धड़ल्ले से देखा जा रहा है। फार्च्यून इंडिया से बात करते हुए ज्योति देशपांडे ने कहा है-

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की सफलता से क्यों खुश नहीं हैं Aamir Khan? 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को खली इस बात की कमी
सिर्फ एक भाषा में रिलीज के बावजूद धुरंधर ने अपनी छाप छोड़ी है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में भी ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। किसी भी दूसरी हिंदी फिल्म से इसकी सफलता तीन गुना अधिक रही है और ये साउथ मूवीज से भी आगे निकल चुकी है।
खबरें और भी
-1766223854333-1770630693486.jpg)
इसके अलावा ज्योति ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कहा है- अगर हमारी फिल्म का पहला पार्ट सफल नहीं होता, तो दूसरा पार्ट हमारी अलमारी में ही पड़ा रहता। हालांकि, हमें यकीन था कि पहला पार्ट सफल होगा। हम बहुत खुश हैं कि दर्शकों को यह अच्छा लगा। हमारा मानना है कि धुरंधर 2 पहले पार्ट से भी बड़ी होगी। यह पांच भाषाओं में होगी।
मालूम हो कि धुरंधर पार्ट 2 को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में फिल्म के टीजर रिलीज हुआ, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया।
शोले से की तुलना
धुरंधर की सफलता की तुलना साल 1975 में आई आइकॉनिक फिल्म शोले से करते हुए फिल्ममेकर ज्योति देशपांडे ने कहा है- मुझे कोई ऐसी फिल्म याद नहीं आती, जिसे शोले के बाद इतनी अधिक सफलता मिली हो। फिल्म-मेकर्स के तौर पर हमें इससे बड़ा सम्मान नहीं मिल सकता। यह कुछ ऐसा है जिसे हम स्क्रिप्ट नहीं कर सकते, यह कुछ ऐसा है जिसे मार्केटिंग के पैसे से नहीं खरीदा जा सकता। पिछले 60 दिनों से ये सिनेमाघरों में चल रही है, जोकि बहुत बड़ी बात है।