Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले भावुक हुए Ranveer Singh, बोले- 'बस आपका प्यार...'

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 11:22 AM (IST)

    रणवीर सिंह आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में हमजा अली मजारी का किरदार निभा रहे हैं, जो 19 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। म्यूजिक लॉन्च इवेंट में रण ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 के एक सीन में रमवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

    धुरंधर 2 के एक सीन में रमवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमजा अली मजारी के रोल में नजर आएंगे। धुरंधर 2 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है।

    सॉन्ग लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर

    मंगलवार को मुंबई में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें रणवीर, सारा अर्जुन और फिल्म की टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। इस इवेंट में फैंस से बात करते हुए रणवीर ने कहा, "मैं इतना बता दूं कि अब भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा मुस्तकबिल 'धुरंधर द रिवेंज' तय करेगा।"

    Dhurandhar (23)

    यह भी पढ़ें- 'हिंदू डरपोक कौम...' Dhurandhar में आतंकी बने विवेक का ट्रोलर्स को जवाब, सफाई में क्या बोले जहूर मिस्त्री?

    रणवीर ने ऑडियंस को कहा धन्यवाद

    इसके अलावा रणवीर ने ऑडियंस को पार्ट 1 को ढेर साल प्यार देने के लिए धन्यवाद भी कहा। रणवीर ने कहा, -'दोस्तों आपने धुरंधर को, हमारी फिल्म को एक ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचाया है और ये सिर्फ आपका प्यार और सम्मान की वजह से है। आज पूरे विश्व की सिनेमा जाकर फिल्म देखने वाली ऑडियंस, आप सबको, हमारी टीम से धन्यवाद।

    बता दें कि इस बार फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने एक खास प्लान तैयार किया है। निर्माताओं ने रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को पेड प्रिव्यू रखा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सिर्फ पेड प्रिव्यू में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पेड प्रिव्यू और फर्स्ट डे कलेक्शन मिलाकर फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर लेगी। फिल्म निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है।

    पार्ट 1 ने कितना किया था कलेक्शन?

    धुरंधर पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 839.90 करोड़ रुपये कमाए और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में एक है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धुरंधर द रिवेंज अपने पार्ट 1 को पछाड़ पाती है या नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar The Revenge: 200 करोड़ पहले दिन, 500 करोड़ का हफ्ता; इतिहास रचने को तैयार है 'हमजा'