विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर को 'किल दिल' की रिलीज लगती है लकी

By rohitEdited By:
Updated: Wed, 29 Oct 2014 02:37 PM (IST)

पिछले साल रिलीज हुई 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' के बाद ही रणवीर सिंह को टॉप ब्रेकेट में शामिल किया जाने लगा और उन्हें समीक्षकों

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले साल रिलीज हुई 'गोलियों की रासलीला: राम लीला' के बाद ही रणवीर सिंह को टॉप ब्रेकेट में शामिल किया जाने लगा और उन्हें समीक्षकों की भरपूर तारीफ भी मिली। अब वह उम्मीद कर रहे हैं कि यही रिस्पॉन्स उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'किल दिल' से मिले जो इत्तेफाक से उन्हीं दिनों में रिलीज हो रही है जब पिछले साल 'राम लीला" हुई थी।

'किल दिल' अगले महीने के बीच में रिलीज हो रही है। यह वही वक्त है जब पिछले साल संजय लीला भंसाली ने अपनी 'राम लीला' को रिलीज किया था। एक्टर मानते हैं कि साल का यह वक्त उनके लिए लकी होता है।
एक खबरी ने बताया 'रणवीर ने गणित निकाला है कि 'राम लीला' नवंबर के दूसरे हफ्ते में रिलीज हुई थी और जबरदस्त हिट साबित हुई थी। वह अब इसे लेकर उत्सुक हैं कि उनकी 'किल दिल भी इत्तेफाक से उसी दिन रिलीज हो रही है। वह इस फिल्म से भी जबरदस्त उम्मीद लगाए बैठे हैं।'


वैसे एक्टर को इस फिल्म का प्रचार जोर-शोर से करते नहीं देखा जा रहा है। वह अपनी नई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गंजे लुक के कारण भी बाहर कम निकल रहे हैं। रणवीर के प्रवक्ता ने कहा 'रणवीर ने जैसे ही इस इत्तेफाक को भांपा, अपनी टीम के साथ इसे शेयर किया। ऐसा संयोग किसी भी एक्टर के लिए कभी-कभार होने वाली बात है।'

पढ़ेंः रणबीर से टकराएंगे रणवीर

पढ़ेंः रणवीर ने मुंडवाया अपना सिर