विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणदीप हुडा की अगली फिल्‍म में होगा ब्‍लड ही ब्‍लड!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 14 Apr 2015 08:45 AM (IST)

रणदीप हुडा 'अंगुली' के बाद फिर एक फिल्‍म में सोशल मैसेज देते हुए नजर आएंगे। रणदीप की अगली फिल्‍म का टाइटल 'ये लाल रंग'।

News Article Hero Image

मुंबई। रणदीप हुडा 'अंगुली' के बाद फिर एक फिल्म में सोशल मैसेज देते हुए नजर आएंगे। रणदीप की अगली फिल्म का टाइटल 'ये लाल रंग'।

एक्टर रणदीप हुडा ने एक सोशल थ्रिलर फिल्म को साइन किया है। इसका टाइटल 'ये लाल रंग' है। हरियाणा के छोटे से कस्बे पर आधारित यह फिल्म 'ब्लड माफिया' के मुद्दे को उजागर करती है। ये समस्या बहुत पहले से समाज में मौजूद है मगर बड़े परदे पर अब तक किसी ने इसे नहीं उठाया है।

इसे भी पढ़ें: स्टंट अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुईं सल्लू-रितिक की फिल्में
फिल्म का डायरेक्शन 'यंगिस्तान' फेम सैयद अहमान अफजल करेंगे। प्रोडक्शन क्रियान मीडिया का होगा। फिल्म इस जुलाई में फ्लोर पर आएगी। डायरेक्टर ने कहा 'रणदीप ने जब यह कहानी सुनी तो उनको यह बहुत पसंद आई।'

इसे भी पढ़ें: ...तो ऐसा होगा अगला 'स्पाइडर मैन'
प्रोडक्शन हाउस के राज मलिक ने कहा 'रणदीप बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वो हमेशा अपने किरदार के साथ एक अलग प्रभाव छोड़ते हैं। दर्शकों के साथ ही फिल्म विश्लेषक भी उन्हें संर्पूण एक्टर मानते हैं। हम उत्साहित हैं कि हमें ऐसी क्षमता वाले एक्टर के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है।'

इसे भी पढ़ें: ये क्या,`बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशन में अनुष्का नजरअंदाज!