विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के ऐलान के बाद रणबीर ने कट्रीना के साथ देखी फिल्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 11 May 2015 12:55 PM (IST)

शादी का ऐलान करने के बाद रणबीर कपूर रविवार रात अपनी 'लेडी लव' कट्रीना कैफ के साथ पहली बार नजर आए। मौका था रणबीर कपूर की फिल्‍म 'बॉम्‍बे वेलवेट' की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग का। दोनों एक साथ यह फिल्‍म देखने पहुंचे और काफी खुश दिखे। इतना ही नहीं, इस बार दोनों

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शादी का ऐलान करने के बाद रणबीर कपूर रविवार रात अपनी 'लेडी लव' कट्रीना कैफ के साथ पहली बार नजर आए। मौका था रणबीर कपूर की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की स्पेशल स्क्रीनिंग का। दोनों एक साथ यह फिल्म देखने पहुंचे और काफी खुश दिखे। इतना ही नहीं, इस बार दोनों कैमरा से भी पीछा छुड़ाते नजर नहीं आए।

विद्या बालन ने अपने बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

वैसे भी जब शादी का ऐलान कर ही दिया तो फिर अब कैसा शर्माना। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को छिपाने की बहुत कोशिश की, मगर प्यार जैसी चीज कहां छिपने वाली। ऐसे में घरवाले भी कब तक इंकार करते। उन्होंने भी मन बना ही लिया कि दोनों की शादी कर ही देते हैं। ऐसे में रणबीर कपूर को भी कट्रीना कैफ के साथ रिश्ते और शादी को लेकर सामने आना ही पड़ा।

खुलासा : 'गंगाजल 2' में पुलिसवाली बनकर ऐसी दिखेंगी प्रियंका

हाल ही में रणबीर कपूर ने सार्वजनिक तौर पर कट्रीना कैफ के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया और इसके साथ ही यह भी ऐलान किया कि दोनों अगले साल शादी कर लेंगे। इस साल दोनों के पास बिल्कुल भी समय नहीं है। इस ऐलान के बाद रणबीर कपूर पहली बार कट्रीना कैफ के साथ नजर आए।

आजकल के आइटम नंबर तो रेप के लिए भी उकता सकते हैं : ओम पुरी

एक तरफ कट्रीना कैफ जींस के साथ रेड कलर के लंबे कॉटन कोट में काफी रफ एंड टफ लग रही थीं और उनके चेहरे पर प्यारी सी स्माइल भी नजर आ रही थी। वहीं रणबीर कपूर चेक्ड शर्ट और डेनिम जींस में काफी सीरियस लग रहे थे। खैर, जो भी हो, मगर दोनों शादी का ऐलान करने के बाद काफी रिलैक्स लग रहे थे।