यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranbir Kapoor: मां नीतू कपूर के जेवर चुरा चुके हैं रणबीर कपूर, जानें- किस मजबूरी की वजह से उठाया था ऐसा कदम?
पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी के बाद अब ओटीटी पर अपना नया कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर आ रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली मेहमान ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। पर्सनल लाइफ को लेकर अभिनेता कम बात करना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद से जुड़े एक बड़े राज का खुलासा किया है।
रणबीर कपूर की तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। खासकर फीमेल फैंस के बीच उनकी पॉपुलरैटी कमाल की है। ऐसे में रणबीर से जुड़ी हर बात सामने आते ही वायरल हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Mannara Chopra: होली पर मनारा ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में जमाया रंग, ढोल पर किया जमकर डांस
मां के जेवर चुराते थे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर हाल ही में एक पॉपुलर शो में शामिल हुए। जहां उन्होंने खुलासा किया वो अपनी मां नीतू कपूर के जेवर चोरी कर चुके हैं। दरअसल, रणबीर कपूर, कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो में गेस्ट बनकर पहुंचे। टीवी के बाद कपिल शर्मा अब ओटीटी पर अपना नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो लेकर आ रहे हैं। शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली मेहमान बनकर पहुंची और शो का रिबन काट पहले एपिसोड का उद्घाटन किया।

कपिल के साथ कपूर्स की मस्ती
रणबीर कपूर के साथ उनकी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर, कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां तीनों ने खूब मस्ती की। इस दौरान कपिल शर्मा एक्टर की पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा कि क्या आपको पता है रणबीर कपूर लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए बहन रिद्धिमा कपूर के कपड़े चोरी किया करते थे।
क्या थी रणबीर कपूर की मजबूरी ?
कपिल शर्मा की बात पर जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने मस्ती- मस्ती में कबूल किया कि वो अपना मां के जेवर भी चुराते थे। रणबीर की इस मजबूरी के पीछे भी वजह लड़कियां होती थीं। कपिल शर्मा के शो में इसके अलावा भी कपूर फैमिली ने कई दिलचस्प बातें कीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Panchayat 3: बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा 'गजब बेइज्जती' वाला ये एक्टर, फुलेरा गांव में लेगा सचिव जी की जगह?
View this post on Instagram
फिर लगेगा मस्ती का तड़का
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के साथ एक बार फिर कपिल शर्मा होस्ट की गद्दी संभालते हुए नजर आएंगे। उनके साथ शो मंच पर कुछ पुराने चेहरे भी नजर आएंगे। इनमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर, अर्चना पूरन सिंह और कीकू शारदा का नाम शामिल है। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 30 मार्च से शुरू हो रहा है।