Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    4000 करोड़ी Ramayana की कहानी का खुलासा, 'राम-रावण' से पहले फिल्म में होगा ये महायुद्ध; दिखेगा धांसू ओपनिंग सीन

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 11:14 AM (IST)

    मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का प्लॉट रिवील हो गया है। फिल्म में राम और रावण के अलावा एक और युद्ध देखने को मिलेगा। ...और पढ़ें

    रामायण में दिखेगी एक और युद्ध की कहानी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण में दिखेगी एक और युद्ध की कहानी। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एक्सपेंसिव और एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। एक हाई स्केल पर बनने वाली पौराणिक फिल्म है जिसकी कहानी भगवान राम की जिंदगी पर आधारित है।

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रामायण' से पहले भगवान राम की गाथा पर आधारित कई फिल्में या टीवी शोज बन चुके हैं। इनमें ज्यादातर कहानी भगवान राम और रावण के युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। हलांकि, रणबीर कपूर की रामायण में एक और सीन अहम सीन होगा जो बहुत कम ही जगह दिखाया गया है।

    रामायण में दिखेगी नए युद्ध की गाथा

    रामायण का ओपनिंग सीन एक युद्ध से शुरू होगा जो राम और रावण के बीच नहीं, बल्कि एक ऐसे महायुद्ध की गाथा बताएगा जो भले ही कम मशहूर है लेकिन बहुत अहम है। यह कहानी रावण के शुरुआती जिंदगी की होगी, जब वह 'लंका' पर राज नहीं करता था।

    रामायण के टीजर में दिखी थी पहली झलक

    लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर की रामायण में ओपनिंग सीन रावण और उनके भाई 'कुबेर' के युद्ध के इर्द-गिर्द घूमेगा। अगर आपने रामायण का टीजर देखा होगा तो आखिर के सीन में रावण के साथ-साथ पुष्पक विमान भी नजर आया था। यह उसी महायुद्ध की पहली झलक थी।

    यह भी पढ़ें- 'श्रीराम का रोल करने के लिए साहस...', रणबीर कपूर की Ramayana पर आया अनुराग बसु का रिएक्शन

    Ramayana

    सौतेले भाई संग दिखेगा रावण का युद्ध

    दरसल, रावण से पहले सोने की लंका पर उनके सौतेले भाई 'कुबेर' का राज था। हालांकि, रावण ने बलपूर्वक कुबेर से उनकी गद्दी और पुष्पक विमान छीनकर उन्हें सोने की लंका से भगा दिया था। यही फिल्म का ओपनिंग सीन बताया जा रहा है। यह सीन कम मशहूर है, ऐसे में दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी रामायण?

    बता दें कि नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं, जबकि रावण के रोल में यश नजर आएंगे। फिल्म दो पार्ट में बन रही है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर आएगा। 

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा 'ब्रह्मास्त्र' या मचेगी 'धूम'? रणबीर कपूर की झोली फिर मालमाल!