विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण की पद्मावती का इन्हें है बेसब्री से इंतजार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 12 Nov 2017 09:43 AM (IST)

वह न सिर्फ दीपिका बल्कि रणवीर सिंह के स्किल्स भी काफी तारीफ करने में लगे हुए हैं। उन्हें इस फिल्म का इंतजार है।

दीपिका पादुकोण की पद्मावती का इन्हें है बेसब्री से इंतजार
दीपिका पादुकोण की पद्मावती का इन्हें है बेसब्री से इंतजार

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। इन दिनों दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म पद्मावती की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार इन कारणों से भी है, क्योंकि फिल्म को लेकर कई विवाद हो चुके हैं लेकिन इन सारे विवादों से दूर दीपिका के एक फैन बन चुके हैं, जो कि अभी फिल्म की रिलीज़ से पहले ही उनकी लगातार तारीफ़ करने में जुट गए हैं।

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की। हमने आपको पहले भी बताया कि मामी फिल्मोत्सव के दौरान भी रणबीर कपूर ने दीपिका के लुक्स की जमकर तारीफ की और अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणबीर इन दिनों जहां भी जा रहे हैं, दीपिका के लुक्स की ही तारीफों में जुटे हुए हैं। ख़बर यह भी है कि हाल ही में जब वह अपनी माँ नीतू कपूर के साथ बर्लिन में स्मॉल होलीडे के लिए गए हुए थे, तो वहां भी वह इंटरनेट पर लगातार दीपिका के पद्मावती लुक्स और बाकी बातों के अपडेट्स लगातार ले रहे थे। इससे यह बात साफ़ हो चुकी है कि रणबीर इस बार फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह न सिर्फ दीपिका बल्कि रणवीर सिंह के स्किल्स भी काफी तारीफ करने में लगे हुए हैं। उन्हें इस फिल्म का इंतजार है।

यह भी पढ़ें:Box Office:हफ़्ता वसूली का इत्तेफ़ाक, सिद्धार्थ- सोनाक्षी की फिल्म ने कमाये करोड़

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह इंडस्ट्री के लोगों के बीच भी पद्मावती को लेकर ही सबसे अधिक चर्चाएं कर रहे हैं। अब वाकई यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर फिल्म देखने के बाद क्या कहते हैं।