विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोमांटिक हॉलिडे पर फ्रांस नहीं जा रहे हैं रणबीर और कट्रीना!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 09 Apr 2015 08:22 AM (IST)

बॉलीवुड का हॉट कपल रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ अगले महीने फ्रांस में होंगे। लेकिन रणबीर और कट्रीना फ्रांस किसी रोमांटिक हॉलिडे पर नहीं जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड का हॉट कपल रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ अगले महीने फ्रांस में होंगे। लेकिन रणबीर और कट्रीना फ्रांस किसी रोमांटिक हॉलिडे पर नहीं जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार कट्रीना कैफ कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कारपेट पर चलती दिखाई दें। साथ में रणबीर कपूर भी जो अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' को प्रमोट करते दिखें।

जब कट्रीना से बुरी तरह जल गईं सोनम!

खबर है कि कट्रीना और उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर अगले महीने फ्रांस के लिए उड़ान भरेंगे। लेकिन यह रोमांटिक हॉलिडे नहीं होगा। सूत्रों ने बताया कि यह यात्रा 68 वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा होगी जो कि मई के मध्य में शुरू होना है।

सूत्र ने बताया, 'कट्रीना इस फेस्टिवल में रेड कारपेट पर अपना डेब्यू करेंगी। वहीं रणबीर अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिखेंगे।'

गर्मियों में ऐसी लाइफस्टाइल अपनाती हैं बॉलीवुड ब्यूटीज

दरअसल, कट्रीना पिछले साल ही कान्स में रेड कारपेट पर नजर आने वाली थीं, लेकिन उनकी फिल्म 'बैंग-बैंग' के लेट होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। मगर इस बार कैट की दोनों फिल्में 'फितूर' और 'जग्गा जासूस' की शूटिंग का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है। ऐसे में डेट्स का कोई इश्यू नहीं है।

सूत्रों की मानें, 'यदि सबकुछ प्लान के मुताबिक हुआ तो कट्रीना कान्स पर अन्य ब्यूटी ब्रांड्स के एम्बेसेडर्स के साथ नजर आएंगी जो कि फेस्टिवल के स्पांसर्स भी हैं। अभी वे ब्रांड की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही हैं।'

एडल्ट कॉमेडी करना चाहती हैं कलकी

खबर है कि 'बॉम्बे वेलवेट' के भी कान्स पहुंचने की संभावना है। फिल्म 15 मई को रिलीज होगी। दो दिन बाद यह फेस्टिवल शुरू होना है। खबरी ने बताया, 'अनुराग कश्यप की फिल्में 'गैंग्स ऑफ वसेयपुर' और 'अगली' भी इस फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी हैं। ऐसे में अनुराग चाहेंगे कि इंटरनेशनल ऑडियंस के सामने उनकी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' भी प्रदर्शित हों। एक्टर रणबीर कपूर फिल्म को प्रमोट करने के लिए फ्रांस जा सकते हैं।'