Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana का 4000 करोड़ का बजट निकालने का हुआ 'जुगाड़', मेकर्स ने बना लिया मास्टर प्लान?

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 02:17 PM (IST)

    विदेशों में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त प्लान बनाया है। ...और पढ़ें

    रामायण पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रामायण पर आया अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रामायण के लिए मेकर्स ने की तैयारी

    2. ओवरसीज रिलीज के लिए बनाया प्लान

    3. इस दिन रिलीज होगी रामायण पार्ट-1

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग मूवी रामायण (Ramayana) का नाम इस वक्त सिनेमाई गलियारे में हर तरफ छाया हुआ है। इस साल की सबसे बड़ी रिलीज के आधार पर रामायण की चर्चा खूब हो रही है। मेकर्स भी अपने इस मूवी के लिए तैयारियां कर रहे हैं। 

    जिसके आधार पर खबर आ रही है कि रामायण पार्ट-1 का 4000 करोड़ का बजट निकालने के लिए फिल्म के मेकर्स ने ऐसा प्रबंधन किया है, जो पहले कभी किसी हिंदी फिल्म के लिए नहीं हुआ है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-

    रामायण की रिलीज के लिए बना मास्टर प्लान

    हाल ही में ये जानकारी सामने आई थी कि निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को भारत में 8 नवंबर 2026 और विदेशों में 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी मामले को लेकर मूवी के मेकर्स ने एक जबरदस्त प्लान बनाया है, जो इस फिल्म का बजट निकालने में मदद करेगा। 

    यह भी पढ़ें- रामायण के लिए कम हैं 10 पार्ट, रिलीज से पहले Ranbir Kapoor ने खोला राज, सीक्वल पर भी दिया अपडेट

    ramayanafilm

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में रामायण को 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा, जबकि विदेशों में फिल्म की स्क्रीन्स की संख्या लगभग 5 गुना है, जिसके आधार पर ओवरसीज 50000 स्क्रीन्स पर रामायण पेश की जाएगी। ऐसे में भारत और विदेशों को मिलाकर रणबीर कपूर की फिल्मों को रिकॉर्डतोड़ स्क्रीन नंबर्स पर रिलीज किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पु्ष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर वास्तव में है, तो ये पहला मौका होगा, जब किसी भारतीय फिल्म को रिलीज के लिए ओवरसीज लेवल पर 50 हजार स्क्रीन्स मिलेंगे। आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड लेवल पर रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी बड़े बैनर सोनी पिक्चर्स को सौंपी गई है। 

    अगले साल आएगा दूसरा पार्ट

    रामायण फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बात का एलान पहले ही किया जा चुका है कि इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। जिसके तहत पहला पार्ट इस दीवाली पर आएगा और दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली 2027 पर थिएटर्स में एंट्री मारेगा। 

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की 'रामायण' के CGI पर भारत में बहस, फिर क्यों चीन से जुड़ी हैं मेकर्स की उम्मीदें; खेलेंगे बड़ा दांव?