इंटरनेट पर धूम मचा रहा Ramayana का 'रावण तांडव', विशाल ददलानी की आवाज ने किया मग्न; YouTube पर बना ट्रेंडिंग
रामायण का रावण तांडव (Ravana Tandav Song) गाना जारी किया गया है जो अब इंटरनेट पर खूब ट्रेंड हो रहा है।

यूट्यूब पर छाया रामायण का रावण तांडव
HighLights
रामायण से रावण तांडव गाना हुआ जारी
रावण तांडव सॉन्ग में दमदार दिखे यश
5 नवंबर को रिलीज होगा रामायण पार्ट 1
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। ऐसे में पोस्टर हो, टीजर हो, ट्रेलर हो या फिर गाने हों... रामायण (Ramayana) से जुड़ी एक छोटी सी झलक भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। हाल ही में, फिल्म से रावण तांडव गाना (Ravana Tandav Song) जारी किया गया।
20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रावण तांडव (Ramayana Ravana Tandav) जारी किया गया। तांडव सॉन्ग रिलीज होते ही यह इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
विशाल ददलानी ने गाया रावण तांडव गाना
रामायण के रावण तांडव को एआर रहमान (AR Rehman) ने बनाया है। उन्होंने ही इसका संगीत तैयार किया है। वहीं, विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने इसे अपनी दमदार आवाज में गाया है। इसे कुमार विश्वास ने लिखा है।
रिलीज हुआ रामायण का रावण तांडव
जब रामायण का रावण तांडव आया तो यश का तांडव करते हुए दमदार दिखे। शिव प्रतिमा के सामने रावण बने यश तांडव कर रहे हैं। उनका ऑरा देखने लायक है। यह गाना 24 घंटे में ही इंटरनेट पर छा गया है। सोशल मीडिया पर लोग यश की तारीफ कर रहे हैं।

यूट्यूब पर कर रहा है ट्रेंड
सिर्फ इतना ही नहीं, रावण तांडव सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 24 घंटे के अंदर ही इस गाने को यूट्यूब पर 10 मिलियन (1 करोड़) से ज्यादा बार सुना जा चुका है। यह यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग गाने में यश का तांडव, विजुअल इफेक्ट्स और साउंड की तारीफ कर रहे हैं।
रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड (पार्ट 1) 5 नवंबर को पेड प्रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता का रोल निभा रही हैं। वहीं, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
