विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

39 साल बाद फिर साथ नजर आएगी Ramayana के राम- सीता की जोड़ी, फिल्म में पति-पत्नी के तौर पर आएंगे नजर

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:55 PM (IST)

रामानंद सागर की रामायण के राम-सीता के रोल में नजर आए अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, 39 साल बाद फिल्म में साथ नजर आएंगे।

रामायण के राम-सीता बने दीपिका और अरुण गोविल

रामायण के राम-सीता बने दीपिका और अरुण गोविल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भले ही रामायण (Ramayana) के कितने ही मॉर्डन वर्जन क्यों ना आ जाए रमानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण की बराबरी नहीं की जा सकती।

साल 1987 में रिलीज हुई इस टीवी सीरीज में अरुण गोविल (Arun Govil) ने भगवान राम और दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने माता सीता का रोल निभाया था।

किस फिल्म में नजर आएगी जोड़ी?

इस शो से उन्हें घर-घर पहचान मिली और कई लोगों को उनमें अपने भगवान तक नजर आने लगे। अब लगभग 39 साल बाद ये जोड़ी फिर साथ नजर आएगी। ये दोनों कलाकार प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में बनी सोशल ड्रामा फिल्म 'नोटिस' (Notice) में नजर आएंगे।

'नोटिस' का प्रीमियर 6 नवंबर को 'वेव्स' (Waves) पर होगा। अरुण गोविल इन दिनों रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर इस मूवी में राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में भी नजर आएंगे।

Arun (3)

रामायण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है, जबकि भारत में इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि कहा जा रहा है कि मूवी दीवाली से पहले 5 नवंबर को रिलीज होगी।

'नोटिस' किस बारे में है?

प्रोड्यूसर-एक्टर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने 'नोटिस' को राम और सीता के रिश्ते पर आज के दौर के नजरिए से बनी कहानी बताया है, जो मौजूदा समय के एक गांव पर आधारित है। कहानी एक 150 साल पुरानी दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर विकास कार्यों की वजह से खतरा मंडरा रहा है।

अरुण गोविल एक आम आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो दुकान को बचाने के लिए भ्रष्ट सिस्टम से लड़ता है, जबकि दीपिका चिखलिया उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं, जो इस संघर्ष में उनके साथ खड़ी रहती हैं।

Arun (4)

कहां रिलीज हो रही फिल्म?

'नोटिस' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। इसके बजाय, 36 सैटेलाइट टेलीविजन चैनलों पर दर्शकों तक पहुंचने से पहले, इसका प्रीमियर 6 नवंबर को 'वेव्स' (Waves) पर होगा। ये दोनों कलाकार 2024 में 'हमारे राम आए हैं' नाम के म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे। हालांकि, 'नोटिस' फिल्म लगभग चार दशकों बाद साथ में उनकी पहली फीचर-फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें- दीवाली के पहले ही रिलीज हो जाएगी रणबीर कपूर की Ramayana? इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

यह भी पढ़ें- Ramayana: 80s के 'भगवान राम' अब निभाएंगे 'राजा दशरथ' का किरदार, जारी हुआ अरुण गोविल का दमदार पोस्टर