विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में जल्दी होंगे 'श्री राम' के दर्शन, इस देश में सबसे पहले रिलीज होगी Ramayana

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:42 AM (IST)

अभिनेता रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण पार्ट-1 की ओवरसीज रिलीज डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

रणबीर कपूर की रामायण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रणबीर कपूर की रामायण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रणबीर कपूर की अगली फिल्म रामायण

  2. विदेश में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

  3. 4000 करोड़ बजट की माइथोलॉजिकल मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड हिंदी मूवी के बारे में बात की जाए तो वह निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायण (Ramayana) है। रणबीर कपूर और यश स्टारर रामायण पार्ट-1 की रिलीज डेट का एलान मेकर्स की तरफ से पहले ही कर दिया गया है। 

लेकिन अब एक अलग देश में रामायण की नई रिलीज डेट की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर इस विदेशी देश में रणबीर कपूर की माइथोलॉजिकल फिल्म सबसे पहले सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं- 

विदेश में इस दिन रिलीज होगी रामायण पार्ट-1

फिल्म रामायण पार्ट-1 की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा पहले ही इस बात की जानकारी दी गई है कि रामायण को विदेश में वर्ल्डवाइड 6 नवंबर 2026 को रिलीज किया जाएगा। लेकिन एक विदेशी देश ऐसा भी है, जहां ये मूवी एक दिन पहले प्रदर्शित की जाएगी। दरअसल रामायण के वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूटर सोनी पिक्चर्स की तरफ एक्स हैंडल पर रामायण के ऑस्ट्रेलिया में रिलीज होने की अहम जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ दिखेगी Love And War की झलक, 'रॉकस्टार' के बर्थडे पर होगा नया धमाका

ramayana trailer review (1)

जिसके मुताबिक रणबीर कपूर और यश की इस माइथोलॉजिकल फिल्म को 5 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। इस आधार पर रामायण पार्ट-1 सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में ही देखने को मिलेगी। ऐसे में जो लोग इस देश में रहते हैं, उनके पास इस मूवी को देखने का खास अवसर है। 

मालूम हो कि रामायण के मेकर्स ने इस मूवी को लेकर एक अनोखा दांव खेला है, जो भारत से पहले विदेश में मूवी को रिलीज करने से संबंधित है। बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है कि कोई मूवी हिंदी फिल्म इंडिया से पहले ओवरसीज रिलीज की जाती है।

बड़े स्केल पर रिलीज होगी रामायण

जैसा की आपको पता है कि फिल्म रामायण के दोनों पार्ट का कुल बजट 4000 करोड़ है। मेकर्स ने पहले ही ये खुलासा किया है कि इस मूवी को ओवरसीज बड़े स्केल पर पेश किया जाएगा। जिसके तहत भारत में रामायाण पार्ट-1 की स्क्रीन की संख्या 10 हजार रहेगी, जबकि विदेशों में ये आंकड़ा 50 हजार के करीब रहेगा। 

यह भी पढ़ें- Ramayana में रणबीर को राम बनाने पर खुश नहीं हैं रामानंद सागर के पोते, बोले- उनको छोड़कर बाकी कास्ट बेस्ट...