Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बहुत ही भुलक्कड़ हूं,' जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कहने पर Ram Charan ने मांगी माफी

    Updated: Sun, 24 May 2026 03:36 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार राम चरण का इंडियन क्रिकेट जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बुलाए जाने पर माफीनामा सामने आया है। ...और पढ़ें

    राम चरण ने मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    राम चरण ने मांगी माफी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. पेड्डी फिल्म में नजर आएंगे राम चरण

    2. इवेंट के दौरान राम से हुई थी गलती

    3. जसप्रीत बुमराह मामले पर मांगी माफी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का नाम इस वक्त उनकी अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस दौरान राम स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में पेड्डी के एक सॉन्ग लॉन्च को लेकर भोपाल में खास इवेंट का आयोजन किया गया है। 

    इस दौरान राम चरण से भारतीय क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों को लेकर सवाल पूछे गए। जिस में राम ने गलती टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बता दिया। जिसकी वजह से अभिनेता को ट्रोल किया जाने लगा और अब इस मामले पर राम चरण ने माफी मांगी है। 

    राम चरण ने मांगी माफी

    इवेंट में सरेआम जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बताकर अपनी फजीहत कराने वाले राम चरण को गलती का एहसास हो गया है।उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर इस मामले पर मांगी है और लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- Ram Charan का सलमान और आमिर को सलाम, Peddi ट्रेलर लॉन्च पर सुपरस्टार्स को दिया क्रेडिट

    ram charan (1)

    उफ्फ मैं सच में कभी-कभी नाम भूलने के मामले में बहुत ही भुलक्कड़ हूं। जसप्रीत बुमराह जी से इस गड़बड़ के लिए  मैं दिल से माफी मांगता हूं। इतनी सारी एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच यह सच में एक मानवीय भूल थी। मैं सच में आपका बहुत सम्मान करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फै हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजो को बैकफ़ुट पर धकेलते हैं, तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं।

    खबरें और भी

    इस तरह से राम चरण ने बुमराह को फुटबॉलर बताने जाने पर अपनी गलती सुधारी है और उनसे मांफी मांगी है। मालूम हो कि ये वाकया उस वक्त हुआ था, जब इवेंट होस्ट ने राम से एक इंटरैक्टिव रैपिड-फायर सेगमेंट के दौरान कुछ शब्दों में मशहूर भारतीय क्रिकेटरों के बारे में बताने को कहा गया।

    उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को "शानदार" बताया, एम.एस. धोनी को "शांत और कूल" कहा, रोहित शर्मा को "सबका पसंदीदा" बताया, और विराट कोहली को "आग" कहा।

    पेड्डी में नजर आएंगे राम चरण 

    राम चरण की फिल्म पेड्डी का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मालूम हो कि एक्टर की ये फिल्म 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- Ram Charan की 'पेड्डी' के ट्रेलर पर क्यों लेट पहुंची थीं Janhvi Kapoor? अब वजह आई सामने