विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rakul Preet Singh -15 डिग्री सेल्सियस पानी में स्विम सूट पहने डुबकी लगाती आई नजर, फैंस ने कहा- आग लगा दिया

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Updated: Sat, 06 May 2023 04:24 PM (IST)

Rakul Preet Singh Cryo Video रकुल प्रीत सिंह को जल्द इंडियन 2 में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा कमल हासन की अहम भूमिका होगी। वहीं वह मेरी पत्नी का रिमेक में भी नजर आएगी। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है।

Rakul Preet Singh Cryo Video, Rakul Preet Singh hot video
Rakul Preet Singh Cryo Video, Rakul Preet Singh hot video

नई दिल्ली, जेएनएन। Rakul Preet Singh Cryo Video: रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें क्रायोथेरेपी सेशन लेते हुए देखा जा सकता है। वह बर्फ से घिरी वादियों के बीच है और पानी में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने कलरफुल बिकिनी पहन रखी है। उनकी वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 4 घंटे में 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर 2700 कमेंट किए गए हैं। 

रकुल प्रीत सिंह ने लिखा है, "-15 डिग्री में क्रायो.."

वीडियो शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने लिखा है, "-15 डिग्री में क्रायो.. कोई करना चाहता है?" वीडियो की शुरुआत बर्फीले पहाड़ों को दिखाते हुए होती है। रकुल अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही है। उन्होंने कोट और विंटर वियर पहन रखा है। इसके बाद वह लकड़ी के बने केबिन में जाती है। वह पसीने में लथपथ होती हुई बाहर आती है और सीधे पानी में चली जाती है। इसके बाद डुबकी लगाती है। उनके आसपास का तापमान -15 डिग्री सेल्सियस होता है। इस कठिन मौसम में भी उनके चेहरे पर स्माइल होती है। इसके बाद वह पानी से निकलकर तुरंत केबिन की ओर लौट जाती है।

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

रकुल प्रीत सिंह की वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है

रकुल प्रीत की वीडियो पर कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है। एक ने लिखा है, "यह इस बात का सबूत है कि वह बहुत हॉट है।" एक ने लिखा है, "रकुल ने तो पानी में ही आग लगा दी।" एक ने लिखा है, "कौन सी फिल्म के लिए कर रही हो आप।"

View this post on Instagram

A post shared by Gopi Vaid (@gopivaiddesigns)

रकुल प्रीत सिंह को पिछली बार फिल्म छत्रीवाली में देखा गया था

रकुल प्रीत सिंह को पिछली बार फिल्म छत्रीवाली में देखा गया था। इसमें उन्होंने कंडोम बेचने वाली लड़की की भूमिका निभाती थी। इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिला था। इस फिल्म के इंटरव्यू के दौरान जब फिल्म के टाइटल को लेकर उनसे पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था, 'आपको पता है कि कंडोम को किन-किन नामों से पुकारा जाता है। इनमें हेलमेट, छत्री और रेनकोट जैसे नाम शामिल है। फिल्म का नाम भी वहीं से आया है। वह एक छाते की कंपनी में काम करती है। इसलिए उसे छत्रीवाली कहा जाता है। छत्रीवाली में बुरा जैसा कुछ भी नहीं है। यह सब दिमाग की बात है।"

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)