Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विंटेज कार में Rakul Preet Singh को लेने पहुंचे थे Jackky Bhagnani, एक्टर की बारात का वीडियो वायरल

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 03:15 PM (IST)

    रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) ने 21 फरवरी को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में ड्रीम वेडिंग की। सिंह और भगनानी पर ...और पढ़ें

    जैकी भगनानी बारात वीडियो (Photo Credit Instagram)
    जैकी भगनानी बारात वीडियो (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हुए एक
    2. गोवा में कपल ने बुधवार को रचाई शादी
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बारात वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jackky Bhagnani Baraat Video: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गये। गोवा के आईटीली ग्रैंड होटल में जैकी और रकुल ने सिख और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।  

    शादी सम्पन्न होने के बाद बुधवार रात दोनों ने तस्वीरें शेयर करके यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। वहीं, अब गुरुवार को शादी से कुछ इनसाइड फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमें जैकी की बारात का वीडियो भी है, जो अब सोशल मीडिया पर में वायरल हो रहा है। 

    यह भी पढ़ें- सात जन्मों के रिश्ते में बंधे Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani, देखें शादी की पहली तस्वीर

    जैकी भगनानी की बारात

    बुधवार सुबह से ही हर कोई रकुल और जैकी की शादी की एक झलक देखने को बेताब नजर आ रहा था। कपल ने अपने फैंस और मीडिया ये बेताबी रात करीब 8.30 बजे फोटोज शेयर करके खत्म की। अब इस ग्रैंड शादी की इनसाइड वीडियोज भी दिखा रहे हैं, जिसे फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दूल्हे राजा जैकी बारात रकुल के द्वार लेकर जा रहे हैं।

    इस दौरान उनके साथ उनके परिवार और कुछ दोस्त भी नजर आ रहे हैं। जैकी लाइट ब्लू कलर की विंटेज कार में बैठे हैं और उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    सिख और सिंधी रिवाज से हुई शादी

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने दो रिवाज से शादी रचाई। पहले सिख और देर शाम सिंधी रिवाज से एक दूसरे को अपनाया। बता दें, रकुल सिख परिवार से हैं। वहीं, जैकी सिंधी परिवार से आते हैं, जिसके चलते इस कपल ने दो रिवाज से शादी की। जैक और रकुल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, मेरा अभी और हमेशा के लिए ❤️ 21-02-2024

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Lehenga: शादी के दिन रकुल प्रीत की हुई फजीहत, Athiya Shetty जैसा लहंगा कॉपी करने पर हो गईं ट्रोल