विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रक्षंदा और सचिन के घर आई नन्हीं परी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 20 Dec 2014 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 01:16 PM (IST)

पूर्व मॉडल और अभिनेत्री रक्षंदा खान के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। रक्षंदा ने एक नन्ही परी को जन्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पूर्व मॉडल और अभिनेत्री रक्षंदा खान के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। रक्षंदा ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। रक्षंदा ने मार्च 2014 में टीवी एक्टर सचिन त्यागी से शादी की थी। सचिन की यह तीसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी पिछली शादी से दो बच्चे हैं।

फराह खान ने भाई की एक्स गर्लफ्रेंड की गोदभराई आयोजित की

खबरों की माने तो शादी को लेकर रक्षंदा और सचिन शुरुआत में फैसला लेने से झिझक रहे थे लेकिन जब रक्षंदा प्रेग्नेंट हुई तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दम्पति ने अभी तक यह नहीं सोचा है कि बेबी का नाम क्या होगा।

दम्पति के एक करीबी सूत्रों के मुताबिक नई-नई मां बनी रंक्षदा और उनकी बच्ची दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें अगले दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

जेनेलिया-रितेश के घर आया नन्हा मेहमान!

40 साल की रक्षंदा टीवी की मशहूर अदकारा हैं। उन्हें अपनी पहचान सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से मिली। इनमें उन्होंने खलनायिका की भूमिका निभाई। सचिन त्यागी से उनकी मुलाकात 2008 में डांस रिएलिटी शो ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’ के सेट पर हुई।

इसे भी पढ़ेंः जुड़वा बच्चों के पिता बने आशीष चौधरी!